फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AIIMS की टीम ने सुशांत का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछे सवाल, एक्टर के गले पर मिले निशान से उठ रहे कई सवाल

Sun, 06 Sep 2020 04:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 06 Sep 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Aiims Doctor Ask Questions from Actor postmortem report
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : TWITTER- @ItsSSR

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ एम्स के तीन डॉक्टरों की टीम ने सुशांत के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से भी पूछताछ की है।  AIIMS के डॉक्टरों को सुशांत की आत्महत्या पर शक है। एम्स के डॉक्टरों ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से कई सारे सवाल किए हैं। दरअसल सीबीआई ने एम्स के फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों से सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मेडिकल राय मांगी थी।

Sushant Singh Rajput Death Case Aiims Doctor Ask Questions from Actor postmortem report
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : TWITTER- @ItsSSR

इस पूछताछ में एम्स के डॉक्टरों ने सुशांत के गले में मौजूद जख्म के निशान को लेकर सवाल उठाया है। सुशांत के गले में मौजूद चोट के निशान उनके गले के बीच में है और सीधी रेखा की तरह दिखाई देते हैं जबकि आत्महत्या के केस में ये निशान गर्दन के एकदम ऊपर होते हैं और खरोंच की तरह दिखते हैं।  

Sushant Singh Rajput Death Case Aiims Doctor Ask Questions from Actor postmortem report
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
  • सुशांत के गले पर मौजूद जख्म के निशान (Ligature mark) पर आपकी क्या राय है?

  • आपने Ligature strangulation की आशंका को कैसे खारिज किया है? यानी आपने इस बात को कैसे खारिज किया कि सुशांत का गला नहीं घोंटा गया है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Aiims Doctor Ask Questions from Actor postmortem report
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
  • सुशांत के गले पर जख्म के निशान 'कुर्ता' से कैसे पैदा हो सकते हैं, जिसे कथित रूप से ligature material बताया जा रहा है?

  • ये बताइए कि सुशांत की खुदकुशी को लेकर Homicidal ligature strangulation की धारणा जो दुनिया में बनी है उससे जो शंका पैदा हुई है, उसका निवारण आप कैसे करेंगे?

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Aiims Doctor Ask Questions from Actor postmortem report
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @ItsSsr

इसके अलावा एम्स की ये टीम पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों और मॉर्चरी के स्टाफ से भी पूछताछ कर सकती है। सभी जांच के बाद एम्स की फॉरेंसिक टीम यह भी बताएगी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का जो कारण बताया गया है वह सही है या गलत। इसके अलावा यह भी पता करने की कोशिश करेगी कि यह मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का है या फिर किसी पट्टे से गला दबाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed