बॉलीवुड के गलियारों से रोज कोई न कोई नई जानकारी सामने आती रहती है और मनोरंजन का जिक्र आते ही फैंस भी अक्सर अपने पसंदीदा सेलेब्रिटीज के बारे में जानने के लिए एक्टिव हो जाते हैं। सितारों की जिंदगी में क्या चल रहा है से लेकर उनकी हर छोटी से छोटी बात पर फैंस की नजर रहती है। इन सारी चटपटी गॉसिप में फैंस को खूब दिलचस्पी होती है। वहीं सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया के माध्यम से खुद से जुड़ी चीजों को साझा करते रहते हैं। आज किसी ने अपना ग्लैमरस लुक शेयर किया है तो कोई अपनी जिंदगी के पुराने पल साझा करता नजर आया। चलिए जानते हैं किस सेलिब्रिटी ने आज क्या अपडेट दिया है...
Photos Of The Day: लहंगे में श्वेता का दिलकश अंदाज और लाल साड़ी में अप्सरा लगीं शिल्पा, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी रॉय
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मौनी रॉय की यह पहली करवा चौथ है। एक्ट्रेस ने आज अपने पिया यानी सूरज नांबियार के नाम की मेहंदी रचा ली है और अपने इंस्टाग्राम से खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। मौनी रॉय ने अपने एक हाथ में शिव-पार्वती बनवाए हैं, जबकि दूसरे हाथ में चांद देखती हुई महिला का डिजाइन बनवाया है।
श्वेता तिवारी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी टीवी जगत का एक जाना माना नाम हैं। एक्टिंग के साथ श्वेता सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपने बोल्ड लुक से फैंस को क्रेजी बनाती हैं। इसी बीच उनकी नई तस्वीरों ने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है। हाल ही में श्वेता तिवारी ने एथनिक लुक में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह पीले रंग का लहंगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Filmy Wrap: साजिद मामले में शर्लिन का सलमान पर निशाना और रकुल-जैकी की होगी शादी! पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान का हर अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। करीना अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जो उनके फैंस को उत्साहित कर जाती हैं। हाल ही में करीना ने अपने छोटे बेटे जाहंगीर यानी जेह बाबा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें जेह और करीना का स्वैग नजर आ रहा है।
तारा सुतारिया
बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं तारा सुतारिया भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। तारा सुतारिया की तस्वीरें भी अक्सर वायरल होती रहती हैं। लेटेस्ट फोटो में तारा का खूबसूरत अंदाज नजर आ रहा है। व्हाइट टॉप पहने तारा तस्वीर में अपनी घड़ी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
Rakhi Sawant: साजिद खान के समर्थन में आईं राखी सावंत, कहा- जिन लड़कियो ने आरोप लगाए हैं वो...