Photos of the Day: नई फिल्म के लिए सलमान का नया लुक और मौनी ने दिखाया कर्वी फिगर, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी रॉय
हमेशा अपनी दिलकश अदाओं से सबको लुभाने वाली मौनी रॉय ने आज एक बार फिर अपने लुक से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। अभिनेत्री ने वाइट कलर की झीनी सी साड़ी पहने अपनी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं। इस लेटेस्ट लुक में मौनी रॉय किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।
रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड के नाम से मशहूर रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपनी फोटोज के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। रिया कभी अपना हॉट अंदाज लोगों को दिखा रही हैं, तो कभी ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें साझा कर रही हैं। आज अभिनेत्री ने दुर्गा पूजा पंडाल में साड़ी पहने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें हमेशा की तरह वह खूबसूरत लग रही हैं।
करिश्मा तन्ना
टीवी की दुनिया का एक जाना पहचाना चेहरा करिश्मा तन्ना भी अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया साइट्स के जरिए लोगों तक पहुंचाती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनेत्री ने ब्लैक कलर की नेट की साड़ी पहने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
ईशा गुप्ता
आए दिन अपने बोल्ड लुक्स से चर्चाओं में रहने वाली ईशा गुप्ता का आज साझा किया गया ट्रेडिशनल अवतार लोगों को खूब भा रहा है। अभिनेत्री ने लहंगा अपने अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं, जिनमें ईशा का ग्लैमर के साथ खूबसूरती का तड़का लगा रही हैं।