लोगों को मनोरंजन से जुड़ी जानकारी में काफी दिलचस्पी होती है, इसके अलावा सितारों की जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है, फैंस इस बारे में भी जानना चाहते हैं। सितारे भी अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए हमेशा जुड़े रहते हैं और खुद से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' के जरिए जानते हैं आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
Photos Of The Day: मौनी की दिलकश अदाएं और डेनिम में अनन्या का किलर लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह विदेश में सैर कर रही हैं। बेज कलर की इस ड्रेस में मौनी का अंदाज काफी कूल लग रहा है। आंखों पर लग चश्मा उन्हें और स्टाइलिश बना रहा है।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने आज अपनी बेटी के साथ तस्वीर साझा की है। एक बार फिर प्रियंका ने अपना यह वीकएंड बेटी के साथ एंजॉय किया। लेकिन एक बार फिर अभिनेत्री ने अपनी नन्ही परी का चेहरा फैंस से छिपा लिया है। साझा की गई तस्वीर में मालती अपनी मां प्रियंका की गोदी में बैठी हुई नजर आ रही हैं।
रवीना टंडन भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने काले रंग की ड्रेस में अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। फोटोज में अभिनेत्री बेहद प्यारी लग रही हैं।
View this post on Instagram