{"_id":"6804ef27a6d2f510ce0bcdd5","slug":"phule-to-article-15-jai-bhim-masaan-mukkabaaz-bollywood-movies-based-on-caste-discrimination-2025-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Movies: 'फुले' से पहले जातिगत भेदभाव पर बनीं ये फिल्में, परदे पर दिखी समाज में फैले भेदभाव की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Movies: 'फुले' से पहले जातिगत भेदभाव पर बनीं ये फिल्में, परदे पर दिखी समाज में फैले भेदभाव की सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 20 Apr 2025 06:45 PM IST
सार
Bollywood Movies Based On Caste Discrimination: फिल्म 'फुले' रिलीज होने वाली है। इसमें जातिगत भेदभाव को दिखाया गया है। इससे पहले कई और बॉलीवुड फिल्में भी जातिगत भेदभाव पर बन चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जातिगत भेदभाव पर आधारित फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'फुले' इस महीने रिलीज हो रही है। ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित इस फिल्म में जातिगत भेदभाव को भी दिखाया गया है। इससे पहले कई और फिल्में ऐसी बन चुकी हैं, जिनमें समाज में जातियों के आधार पर होने वाले भेदभाव की झलक परदे पर दिखाई दी।
2 of 6
जय भीम
- फोटो : सोशल मीडिया
'जय भीम'
साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने फिल्म 'जय भीम' में मुख्य किरदार अदा किया था। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जातिगत भेदभाव को बेहतर तरीके से दिखाया है। यह फिल्म मद्रास हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस चंद्र के एक चर्चित केस पर बनी है। इस फिल्म की कहानी तमिलनाडु की एक जाति के साथ हुए उत्पीड़न की है। फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल ने किया है।
3 of 6
आर्टिकल 15
- फोटो : सोशल मीडिया
'आर्टिकल 15'
फिल्म 'आर्टिकल 15' भारतीय संविधान के आर्टिकल 15 पर आधारित है। इस आर्टिकल में कहा गया है कि धर्म, जाति, भाषा, रंग या फिर लिंग के आधार पर भेदभाव अपराध है। फिल्म में जातिगत भेदभाव को बेहतर तरीके से दिखाया गया है। 'आर्टिकल 15' में आयुष्मान खुराना ने मुख्य भूमिका अदा की है। वह इसमें एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए हैं। इसके साथ ही फिल्म में ईशा तलवार ने भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मसान फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
'मसान'
फिल्म 'मसान' में दो अलग तरह की कहानियां दिखाई गई हैं। इस फिल्म में एक कहानी दीपक यानी की विक्की कौशल के ऊपर है। विक्की कौशल ने फिल्म में उस लड़के का किरदार अदा किया है, जो कि छोटी जाति से है और श्मशान घाट पर लाशों को जलाता है। वहीं फिल्म के दौरान उसकी मुलाकात एक ऊंची जाति की लड़की से होती है। फिल्म में ऊंची- नीची जाति के लड़का और लड़की की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
मुक्काबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
मुक्काबाज
फिल्म 'मुक्काबाज' में खेलकूद में होने वाले जातिगत भेदभाव को दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी श्रवण कुमार (विनीत कुमार सिंह) के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दलित जाति से आता है। फिल्म के दौरान दिखाया गया है कि किस प्रकार से बॉक्सर को संचालक हर रोज अपमानित करते हैं। उसके बाद भी बॉक्सर अपनी काबिलियत से जीत हासिल करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।