फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर: लंदन की सड़कों पर घूमने निकलीं अनुष्का शर्मा, बेटी वमिका भी साथ आई नजर

Thu, 01 Jul 2021 04:42 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 01 Jul 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
pics Anushka Sharma with daughter Vamika in London go viral
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॅालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मां बनने के साथ ही बेटी वामिका के साथ कई बार नजर आ चुकी हैं। इन दिनों अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेटी वामिका और पति विराट कोहली के साथ यूके में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी बेटी की झलक कैमरे के सामने या फिर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नहीं दिखाई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर अनुष्का की तस्वीरें हो रही हैं। इस तस्वीर में अनुष्का स्टोलर में आराम फर्मा रहीं नन्हीं वामिका भी नजर आ रही हैं। हालांकि, इसमें भी वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा।



दरअसल, बीते महीने अनुष्का पति विराट के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए साउथैम्प्टन गईं थीं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ फोटोज भी शेयर किए थे। फोटोज में अनुष्का ने लॉन्ग ब्राउन कोट पहना हुआ है और पोनिटेल बनाई हुई है।

pics Anushka Sharma with daughter Vamika in London go viral
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
बीते दिन अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। अभिनेत्री ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'जब आप जल्दी नाश्ता मिल जाए तो आप जीता हुआ महसूस करते हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by 🌹|| Virushka Fanpage ❤️✨ (@virushka.obsessed)

pics Anushka Sharma with daughter Vamika in London go viral
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस कपल ने इस साल जनवरी में अपनी बेटी वामिका का वेलकम किया। तब से, वामिका इंडियन प्रीमियर लीग सहित अपने सभी मैचों के लिए विराट के साथ हैं, जो हाल ही में आयोजित किया गया था। मगर भारत में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद इसे अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by 🌹|| Virushka Fanpage ❤️✨ (@virushka.obsessed)

विज्ञापन
विज्ञापन
pics Anushka Sharma with daughter Vamika in London go viral
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का ने एक नई पहल शुरू की है जिसमें वह अपने मैटरनिटी कपड़े बेच रही हैं। उनका इस सेल से जमा होने वाले पैसों से अनुष्का ने स्नेहा नाम की फाउंडेशन से प्रेग्नेंट महिलाओं की मदद करने का फैसला लिया है। अनुष्का ने जो ड्रेस शेयर की हैं। उनसे 2.5 लाख लीटर पानी बचाने में योगदान करेंगे।

विज्ञापन
pics Anushka Sharma with daughter Vamika in London go viral
anushka sharma - फोटो : instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने अप्रैल में शूटिंग का काम फिर से शुरू कर दिया है। अभिनेत्री की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह नवदीप सिंह निर्देशित कानेडा और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में दिखाई देंगी। उन्हें आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था। उन्होंने पिछले साल ओटीटी के लिए पाताल लोक और बुलबुल प्रोजेक्ट्स का प्रोडक्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed