{"_id":"5c36d0bdbdec2256986d3199","slug":"pm-modi-biopic-producer-sandip-ssingh-says-vivek-oberoi-sat-for-7-hrs-of-makeup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 घंटे के मेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय को मिला था PM मोदी जैसा लुक, बायोपिक पर लगा दिए 800 दिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
7 घंटे के मेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय को मिला था PM मोदी जैसा लुक, बायोपिक पर लगा दिए 800 दिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pm modi film poster
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में काफी जंच रहे हैं। विवेक का मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है और हो भी क्यों न इस फिल्म में पीएम मोदी जैसा बनने के लिए विवेक ने कड़ी मेहनत जो की है।
2 of 5
Vivek Oberoi
जीहां फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने खुलासा किया है कि 7 घंटे बैठकर मेकअप कराना और पोस्टर्स के लिए 15 लुक टेस्ट देना किसी के लिए भी मुश्किल है, लेकिन विवेक इस सब पर खरे उतरें। संदीप सिंह का कहना है कि इस फिल्म के लिए विवेक ओबेरॉय को चुनकर वह खुश हैं।
3 of 5
Vivek Oberoi
दरअसल, प्रोड्यूसर संदीप ने खुलासा किया कि उन्हें इस बायोपिक के लिए ऐसे अनुभवी एक्टर की तलाश थी जो उनकी फिल्म को दो साल दे सके और इसलिए उन्होंने इस फिल्म में विवेक को कास्ट किया। उन्होंने कहा- विवेक ने फिल्म को अपने 800 दिन देकर बहुत कुछ दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Narendra Modi, vivek obrai
अब देखना ये होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से कितनी वाहवाही लूटती है। फिल्म के पोस्टर को 23 भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म की टीम पिछले 2 सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
narendra-modi
बता दें पीएम मोदी की बायोपिक की खबर की जानकारी सबसे पहले अमर उजाला ने अपने पाठकों को दी थी। विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री मोदी के लुक को कैरी करने के लिए अपने लुक्स और बॉडीशेप पर बहुत पहले ही काम करना शुरू कर दिया था। संभव है कि फिल्म आम चुनाव से पहले रिलीज कर दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।