फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर कांग्रेस पर भड़के विवेक ओबरॉय, बोले- चौकीदार से डर गए

Thu, 04 Apr 2019 02:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 04 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
pm modi biopic vivek oberoi says congress scared wonders defensive
Vivek Oberoi - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के रिलीज होने का रास्ता अब साफ हो गया है। इस फिल्म को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। हाल में विवेक एक इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे।

pm modi biopic vivek oberoi says congress scared wonders defensive
Vivek Oberoi - फोटो : social media

एक इंटरव्यू में विवेक ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कुछ लोग इस तरह से ओवररिएक्ट क्यों कर रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल जैसे सीनियर और फेमस वकील ऐसी आम फिल्म पर याचिका दायर करने में अपना समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं? पता नहीं वे फिल्म से डरते हैं या चौकीदार के 'डंडे' से।'
 



 

pm modi biopic vivek oberoi says congress scared wonders defensive
Vivek Oberoi - फोटो : social media

विवेक ने यह भी कहा कि मोदी की जिंदगी को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का व्यक्तित्व पहले ही काफी बड़ा है। विवेक ने कहा, 'हम उन्हें हीरो के तौर पर पेश नहीं कर रहे हैं, वह पहले से ही एक हीरो हैं, न केवल मेरे लिए बल्कि करोड़ों लोगों के लिए जो भारत और अन्य देशों में रहते हैं। हम पर्दे पर बस एक मोटिवेशनल स्टोरी लेकर आ रहे हैं।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi biopic vivek oberoi says congress scared wonders defensive
Vivek Oberoi - फोटो : twitter

इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर स्टे लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दिया। फिल्म अब 5 अप्रैल को ही रिलीज होगी।

विज्ञापन
pm modi biopic vivek oberoi says congress scared wonders defensive
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका को खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता ने आदर्श आचार संहिता के लागू होने के आधार पर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। बता दें लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed