फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने इस भोजपुरी सुपरस्टार को किया ट्विटर पर फॉलो, अभिनेता ने दिया ये जवाब

Sat, 21 Sep 2019 02:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 21 Sep 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
PM Modi follows Dinesh Lal Yadav Nirhua on twitter
Dinesh Lal Yadav and PM Modi - फोटो : file photo

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा में रहने की वजह कोई फिल्म या गाना नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। निरहुआ ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक सफर की शुरुआत की। चुनाव में भी उतरे लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए। इस बीच पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर दिया जिससे निरहुआ की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

PM Modi follows Dinesh Lal Yadav Nirhua on twitter
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

पीएम मोदी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। पीएम मोदी ने हाल ही में निरहुआ को ट्विटर पर फॉलो किया। निरहुआ पीएम मोदी के इस कदम से गदगद हो गए हैं। यहां तक कि उन्होंने ट्वीट के जरिए पीएम मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

PM Modi follows Dinesh Lal Yadav Nirhua on twitter
भोजपुरी गायक निरहुआ - फोटो : file photo

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लिखा- 'धन्यवाद कहने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं। पूज्यनीय प्रधानमंत्री जी दिल से आभार। आपका आशीर्वाद पाकर धन्य हो गया।' निरहुआ लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होते ही निरहुआ चुनाव मैदान में भी उतरे। निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ा था। निरहुआ का चुनाव मैदान में मुकाबला यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi follows Dinesh Lal Yadav Nirhua on twitter
निरहुआ - फोटो : amar ujala

इस चुनाव में निरहुआ को शिकस्त मिली। लोकसभा चुनाव में निरहुआ के अलावा कई फिल्मी सितारों ने भाजपा का दामन थामा। इसमें सनी देओल, रवि किशन, जया प्रदा का नाम शामिल है। इसमें से जया प्रदा और निरहुआ को छोड़कर रवि किशन ने गोरखपुर और सनी देओल ने गुरदासपुर से भारी मतों से जीत हासिल की। 

विज्ञापन
PM Modi follows Dinesh Lal Yadav Nirhua on twitter
hema malini - फोटो : Twitter

इसके अलावा भाजपा में कई साल पहले शामिल हुईं हेमा मालिनी ने मथुरा से चुनाव लड़ा और जीती। खास बात है कि हेमा मालिनी के लिए चुनाव प्रचार धर्मेंद्र ने भी किया था। हेमा के अलावा मनोज तिवारी ने दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत दर्ज की थी। 

यह भी पढ़ें:- शिल्पा शेट्टी से लेकर रानी मुखर्जी तक मुंबई में स्पॉट हुए ये 21 सितारे, देखें तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed