शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मतदाताओं को वोट के लिए जागरुक करने वाली अपील के जवाब में एक वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने एक स्पेशल वीडियो बनाकर लोगों से वोट डालने का आग्रह किया। शाहरुख की इस वीडियो पर अब पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जब किंग खान ने कहा, चलो मतदान करने, पीएम मोदी ने किया ट्वीट 'शानदार कोशिश शाहरुख खान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Fantastic effort, @iamsrk!
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2019
I am sure the people of India, especially first time voters will pay heed to your appeal and come out to vote in large numbers https://t.co/y2OLgrwOOS
अपनी इस वीडियो में शाहरुख खान खुद गाना गाते नजर आ रहे हैं। गाने का नाम है चलो मतदान। इस गाने को तनिष्क बाग्ची और अब्बी वायरल ने लिखा है।
गाना गाकर शाहरुख खान मतदान के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस दौरान वह अपनी ऊंगली में मतदान वाली नीली स्याही लगवा रहे हैं। वह गाने में कह रहे हैं कि अब कोई शिकायत, कोई बहाना नहीं। अब बढ़ना है आगे और देश को बढ़ाना।
शाहरुख ने ट्विटर पर पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री जी ने क्रिएटिविटी के लिए बोला था। मैं थोड़ा लेट हो गया वीडियो बनाने में...आप मत होना वोट करने में। वोटिंग केवल हमारा अधिकार नहीं है बल्कि ये हमारी शक्ति भी है।'
PM sahib @narendramodi ne creativity ki liye bola tha. Main thoda late ho gaya video banane mein...aap mat hona Vote karne mein!!! ‘Voting is not only our Right, it is our Power.’ Please Use It. Thank u to @tanishkbagchi @abbyviral @parakramsinghr . https://t.co/9280i8BnK3