सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

2019 में परदे पर होगी असली राजनीति, बॉलीवुड में उतरेंगे 'पीएम मोदी' समेत ये 5 बड़े नेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 08 Jan 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
Pm Narendra Modi Biopic to The Accidental Prime Minister, indian leaders Biopic in 2019
indian leaders Biopic - फोटो : amar ujala
संसद के बाद अब मानों फिल्म इंडस्ट्री में भी जैसे राजनीति का माहौल बन गया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी की भी बायोपिक आने वाली है। कुछ देर पहले ही अभिनेता विवेक ओबरॉय ने फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का पोस्टर रिलीज किया है। खास बात यह है कि साल 2019 में लोक सभा चुनाव भी हैं। इसी के साथ भारतीय सिनेमा पर कई बड़े नेताओं की बायोपिक नजर आने वाली है। तो आइए जानते हैं देख का जान-माने नेताओं पर आने वाली बायोपिक के बारे में।
Trending Videos
Pm Narendra Modi Biopic to The Accidental Prime Minister, indian leaders Biopic in 2019
the accidental prime minister - फोटो : twitter
फिल्म- द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर जबसे समाने आया है काफी चर्चा में है। यह फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' लेखक और मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। विजय रत्नाकर गुट्टे इन फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pm Narendra Modi Biopic to The Accidental Prime Minister, indian leaders Biopic in 2019
Thackeray - फोटो : file photo
फिल्म- ठाकरे
पाकिस्तानी उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक 'मंटो' के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति पार्टी शिवसेना के शिखर पुरुष बाल ठाकरे की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। बाल ठाकरे की बायोपिक का नाम 'ठाकरे' हैं। यह फिल्म बाल ठाकरे के पूरे जीवनकाल पर आधारित है। फिल्म 'ठाकरे' का निर्देशन अभिजीत पानसे कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pm Narendra Modi Biopic to The Accidental Prime Minister, indian leaders Biopic in 2019
ntr boipic - फोटो : file photo
फिल्म- एनटीआर
लंबे समय से साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी रामा राव की बायोपिक चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। उनकी बायोपिक में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या बालन और रकुल प्रीत जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। एन.टी रामा राव आंध्र-प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन
Pm Narendra Modi Biopic to The Accidental Prime Minister, indian leaders Biopic in 2019
jayalalithaa - फोटो : file photo
फिल्म- द आयरन लेडी
दक्षिण भारत की दिग्गज अभिनेत्री और राजनेता जयललिता की बायोपिक को लेकर भी चर्चा तेज है। वह साउथ फिल्मों की सुपरहिट हीरोइन के साथ तमिलनाडु की कई बार मुख्य मंत्री भी रहीं। जयललिता का 5 दिसंबर 2016 को निधन हो गया था। वह साल 1991 से लेकर 2016 तक राजनीति में काफी सक्रिय रहीं। खबर है कि फिल्म में जयललिता का किरदार अभिनेत्री नित्या मेनन निभा रही हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed