फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की मुहिम को आगे बढ़ाएंगी मानुषी छिल्लर, सोशल मीडिया पर देंगी संतुलित आहार की जानकारी

Tue, 01 Sep 2020 08:31 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 01 Sep 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Sets Malnutrition Free India Manushi Chhillar will promote PM campaign
मानुषी छिल्लर , पीएम मोदी - फोटो : Twitter- @ManushiChhillar, ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाने की अपील को फिल्म अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने पूरे मन से अपना लिया है। मानुषी इसके लिए सोशल मीडिया पर एक मुहिम शुरू करने जा रही हैं, जिसके जरिए वह लोगों को सही खान-पान के बारे में बताएंगी। मानुषी अपनी चुस्ती फुर्ती और शानदार शरीर सौष्ठव के लिए चर्चित रहती हैं।

PM Narendra Modi Sets Malnutrition Free India Manushi Chhillar will promote PM campaign
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानुषी कहती हैं, "मैं बचपन से यही बात सुनती आई हूं कि, हम जैसा खाते हैं हम वैसे ही बन जाते हैं, इसलिए हमें इस बात को लेकर बहुत सावधान रहना चाहिए कि हम क्या खा रहे हैं। सही पोषण से हमारी सेहत को कई गुना फायदा मिलता है और सोशल मीडिया के माध्यम से मैं ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों को सही खान-पान के फायदों के बारे में ही बताना चाहती हूं।"

PM Narendra Modi Sets Malnutrition Free India Manushi Chhillar will promote PM campaign
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानुषी के माता-पिता डॉक्टर हैं और पोषण का महत्व उन्होंने अपने माता-पिता से ही सीखा है। वह कहती हैं, “हमारी पूरी सेहत इस बात पर निर्भर है कि हम क्या खाते हैं और खान-पान से जुड़ी हमारी आदतें कैसी हैं। इसी सीख की वजह से आज मेरा दैनिक जीवन काफी संतुलत है। किसी भी व्यक्ति के लिए अपने खान-पान की सही योजना बनाने में उसका पोषण के बारे में जानकारी हासिल करना जरूरी है। इसकी आधी-अधूरी जानकारी नुकसानदेह है और खासतौर से जो पोषक तत्व खाने में होने चाहिए उनके बारे लोगों को शिक्षित किया जाना बहुत जरूरी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Sets Malnutrition Free India Manushi Chhillar will promote PM campaign
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानुषी कहती हैं, "कुछ चीजें ऐसी हैं जिनसे मुझे काफी लगाव है, और निश्चित तौर पर इस चार्ट में हेल्थ और न्यूट्रीशन सबसे ऊपर है। मैं लोगों को अपने खान-पान के तरीके और अपने बैलेंस्ड डाइट से रूबरू कराऊंगी, क्योंकि इस तरह मुझे ज़्यादा भूख भी नहीं लगती, साथ ही मैं भोजन के बीच अपने शरीर को पर्याप्त आराम भी देती हूं।''

विज्ञापन
PM Narendra Modi Sets Malnutrition Free India Manushi Chhillar will promote PM campaign
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानुषी कहती हैं, "यह एक मजेदार सोशल मीडिया कैंपेन है और मुझे उम्मीद है कि, इस कैंपेन के जरिए मुझे इसी तरह की सोच रखने वाले ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों से जुड़ने और बातचीत करने का मौका मिलेगा।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed