फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका-निक की शादी का दिल्ली में भी होगा शाही रिसेप्शन, पीएम मोदी करेंगे शिरकत

Thu, 29 Nov 2018 08:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi will attand priyanka chopra wedding reception in delhi
priyanka chopra - फोटो : TOI

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में प्रियंका के घरवाले और ससुराल वाले आज जोधपुर पहुंच चुके हैं। वहीं, बॉलीवुड की अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में भी एक रिसेप्शन रखेंगी। इस रिसेप्शन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे लेकिन पीएमओ से अभी इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं। वहीं, कई राजनेताओं के इस रिसेप्शन में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही हैं। दिल्ली में 4 दिसंबर को यह रिसेप्शन होगा..

pm narendra modi will attand priyanka chopra wedding reception in delhi
priyanka chopra - फोटो : TN

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी के लिए उनके ससुराल वाले जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा भी विदेशी मंगेतर निक जोनस संग एयरपोर्ट पहुंची थीं जिनका फैंस ने जोरदार स्वागत किया। जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब दिखे। प्रियंका चोपड़ा और निक के साथ सोफी टर्नर और जो जोनस भी दिखाई दिए। बता दें कि अब धीरे-धीरे मेहमान आ रहे हैं आइए देखते हैं कौन-कौन पहुंचा...?

pm narendra modi will attand priyanka chopra wedding reception in delhi
priyanka chopra - फोटो : TN

जोधुपर एयरपोर्ट पर टीवी स्टार्स करण कुंद्रा और अनुष्का डांडेकर भी प्रियंका की शादी में शामिल होने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi will attand priyanka chopra wedding reception in delhi
parineeti chopra - फोटो : amar ujala

शाही शादी में हिस्सा लेने के लिए परिणीति चोपड़ा भी एयरपोर्ट पर नजर आईं। एयरपोर्ट पर परिणीति सफेद और नीले रंग के कॉम्बिनेशन में नजर आईं। परिणीति एक्ट्रेस प्रियंका की छोटी बहन हैं।  

विज्ञापन
pm narendra modi will attand priyanka chopra wedding reception in delhi
madhu chopra

शादी की सारी तैयारी अकेले ही करने वाली प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची हैं। वह सिल्क साड़ी में नजर आईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed