फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका, कंगना ही नहीं इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी चूना लगा चुका है नीरव मोदी, ये है वजह

Wed, 21 Feb 2018 12:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
PNB fraud Kangana Ranaut Bipasha Basu accuse Gitanjali of not paying full fees

पंजाब नेशनल बैंक से 11,400 करोड़ रुपए का घोटाला कर भागे भारत के जाने-माने व्यापारी नीरव मोदी और उनके रिश्तेदार मेहुल चौकसी के गीतांजलि ग्रुप के लगभग सभी स्टोर्स पर ताला लग गया है। इस बीच बॉलीवुड से बेहद चौंका देने वाली खबरें आ रही है। गीतांजलि ग्रुप के नक्षत्र और जिली जैसे ब्रैंड्स को प्रमोट करने वाले सेलिब्रिटीज ने मेहुल पर बकाया रकम न चुकाने और गड़बड़ियां करने के आरोप लगाए हैं। 

PNB fraud Kangana Ranaut Bipasha Basu accuse Gitanjali of not paying full fees
Kangana Ranaut

इन दिनों पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि कंगना ने 2016 में नक्षत्र का इंडॉर्समेंट किया था और गीतांजलि ग्रुप ने अभी तक कंगना की पूरी फीस नहीं दी है। उनकी कंपनी पर अभी तक काफी रकम बकाया है।

PNB fraud Kangana Ranaut Bipasha Basu accuse Gitanjali of not paying full fees

केवल कंगना ही नहीं कंपनी के जिली ब्रैंड का इंडॉर्समेंट कर चुकी बिपाशा बसु ने भी कुछ इसी तरह का आरोप लगाया है। बिपाशा ने टेक्स्ट मेसेज के जरिए ईटी को बताया, 'मेरे मैनेजर ने कॉन्ट्रैक्ट की अवधि समाप्त होने के बाद जिली को मेरी पिक्चर्स का इस्तेमाल करने से रोकने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद वे विदेश में भी मेरी पिक्चर्स का इस्तेमाल करते रहे और इस वजह से मुझे बहुत से जूलरी इंडॉर्समेंट नहीं मिले।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
PNB fraud Kangana Ranaut Bipasha Basu accuse Gitanjali of not paying full fees
bipasha basu

आपको बता दें कि बिपाशा को नीरव मोदी ने अपनी जूलरी के लिए ग्लोबल ब्रैंड एम्बेस्डर बनाया था। बिपाशा ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई ब्रांच में नीरव मोदी के 11,400 करोड़ रुपये के खुलासे के बाद बिपाशा ने उनके लग्जरी ब्रैंड से कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के लिए कानूनी सलाह ले रही हैं।

विज्ञापन
PNB fraud Kangana Ranaut Bipasha Basu accuse Gitanjali of not paying full fees
Kriti Sanon

हालांकि कंपनी के जिली ब्रैंड की मौजूदा ब्रैंड एंबेसडर कृति सैनन के एजेंट ने इस मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। क्वॉन एंटरटेनमेंट के को फाउंडर विजय सुब्रमण्यम, जो कि कृति सैनन के प्रतिनिधि हैं, ने कहा कि यह मामला उप न्यायिक है। इसलिए हम इस मामले में अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed