बीते दिनों टीवी के मशहूर एक्टर सुमीत राघवन की पत्नी और मराठी एक्ट्रेस चिन्मयी सुर्वे के साथ एक शख्स ने अश्लील हरकत की थी। चिन्मयी की शिकायत के बाद शख्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। अब आरोपी का नाम सामने आ गया है।
एक्ट्रेस को देख दिनदहाड़े अश्लीलता करने लगा था शख्स, BMW में बैठे उस आरोपी की पूरी सच्चाई आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी का नाम जीवन चौधरी है। शिकायत के अनुसार, 'चिन्मयी स्कूल के पास स्थित अपने घर के सामने फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान चौधरी ने अपनी कार को 100 फीट दूर पार्क किया और मास्टरबेट करना शुरू कर दिया। चिन्मयी ने उसे देखा और बॉटल फेंक कर मारी।
After lodging the F.I.R at 4.15pm,the cops have nabbed the bastard in 2 hrs flat.. Hats off @MumbaiPolice gratitude and respect. #VileParlePoliceStation and the concerned officers #Salute ♥
God forbid if at all such things happen,please go to the cops. Don't suffer. Speak up.
पकड़ में आने से पहले ही वह भाग गया। चिन्मयी ने कार का नंबर नोट कर लिया और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। इस बात की जानकारी साराभाई वर्सेज साराभाई स्टार सुमीत ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी दिन-दहाड़े अश्लील हरकत की शिकार हुई।
सुमीत ने ट्वीट किया, 'एक सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू कार जिसका नंबर 1985 है। उसे ट्रेस किया जाए। जिसमें ग्रे रंग की सफारी पहने हुए शख्स ने पार्ले तिलक स्कूल के पास गाड़ी पार्क की थी। तभी सामने से गुजर रही मेरी पत्नी के सामने उसने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। इससे पहले कि मेरी बीवी उसे थप्पड़ जड़ पाती वो भागने में कामयाब रहा। मेरी बीवी ने उसकी गाड़ी के आखिरी चार नंबर लिख लिए थे।'
पुलिस ने अंडर सेक्शन 354 के तहत केस दर्ज कर लिया था। सुमीत के ट्वीट करते ही कई लोगों ने इसे रिट्वीट किया। उनके एक साथी ने इसे फेसबुक में भी शेयर करने की बात कही। जिससे यह मामला ज्यादा से ज्यादा लोगों के संज्ञान में आए। चिन्मयी की इस बहादुरी को हर किसी ने सराहा।