फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए केस दर्ज, सिरसा बोले- इन्हें जेल भेजो या पागलखाने

Sun, 21 Nov 2021 02:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Nov 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
Police complaint against kangana ranaut for using derogatory language against sikh community
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानि कंगना रणौत के पंगे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना अक्सर ऐसी बातें बोल जाती हैं जो उनके लिए बड़ा सिरदर्द बन जाती है। अब हाल ही में कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर दी जिसके बाद से विवाद बढ़ गया है। कंगना के इंस्टाग्राम पोस्ट पर सिखों के लिए इस्तेमाल की गई भाषा और विचार पर दिल्ली की सिख गुरुद्वारा प्रबंधन ने नाराजगी जाहिर की है।



कंगना के बयान पर फिर मचा बवाल

कमिटी ने शनिवार को कंगना रणौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। कंगना रणौत के खिलाफ मंदिर मार्ग पुलिस थाने की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है। कमिटी ने कहा कि कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में जानबूझकर और इरादे से किसान आंदोलन को खालिस्तानी आंदोलन बताया है। इसके साथ ही उन्होंने सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी कहा है। 

Police complaint against kangana ranaut for using derogatory language against sikh community
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बयान में कहा गया है कि अभिनेत्री ने सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का उपयोग किया। यह पोस्ट जानबूझकर सिख समुदाय को आहत करने के लिए तैयार किया गया और आपराधिक मंशा से इसे साझा किया गया। इस प्राथमिकता के आधार पर इस शिकायत पर संज्ञान लेने और एफआईआर दर्ज करने के बाद कड़ी कानूनी कारईवाई करने का अनुरोध करते हैं।

Police complaint against kangana ranaut for using derogatory language against sikh community
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच शिरोमणि अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी के प्रेसिडेंट मनजिंदर सिंह सिरसा ने कंगना के पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, 'या तो अभिनेत्री को जेल में डाल दिया जाए या फिर उन्हें पागलखान भेज दिया जाए। सिरसा ने कहा कि कंगना का यह बयान उनकी गिरी हुई मानसिकता को दर्शाता है। यह कहना कि तीनों कृषि कानून खालिस्तानी आंदोलन के कारण वापस लिए गए एक तरह से किसानों का अपमान है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police complaint against kangana ranaut for using derogatory language against sikh community
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

आगे उन्होंने कहा कि , 'कंगना नफरत की फैक्ट्री बन चुकी हैं। हम इंस्टाग्राम पर ऐसे नफरत भरे पोस्ट करने के लिए सरकार से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हैं कंगना की सिक्योरिटी और पद्मश्री को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Police complaint against kangana ranaut for using derogatory language against sikh community
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कंगना ने अपने बयान में लिखा कि, 'खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बाह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला, केवल महिला प्रधानमंत्री ने इनको कुचल दिया था, चाहे इससे देश को कितना भी कष्ट हुआ हो उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छर की तरह मसल दिया लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed