{"_id":"623f4ed3a0ab301894364b97","slug":"police-complaint-filed-against-vivek-agnihotri-in-mumbai-for-bhopali-means-homosexual-controversial-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई शिकायत, भोपालियों पर दिया था विवादित बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई शिकायत, भोपालियों पर दिया था विवादित बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:05 PM IST
सार
देशभर में इन दिनों फिल्म द कश्मीर फाइल्स और उसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री चर्चाओं में हैं। फिल्म को लेकर काफी समय से सुर्खियां बटोरने वाले विवेक अग्निहोत्री अब अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में इन दिनों फिल्म द कश्मीर फाइल्स और उसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री चर्चाओं में हैं। फिल्म को लेकर काफी समय से सुर्खियां बटोरने वाले विवेक अग्निहोत्री अब अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। दरअसल विवेक ने हाल ही में भोपालियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनकी इस टिप्पणी का कड़ा विरोध किया गया था। ऐसे में अब इस मामले में निर्देशक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल विवेक रंजन अग्निहोत्री के खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में भोपालियों को लेकर की दिए गए उनके बयान पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
2 of 5
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
मामले में जनसंपर्क प्रबंधक रोहित पांडे ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के माध्यम से यह शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वेच्छा से, बेवजह और दुर्भावनापूर्ण तरीके से भोपालियों को समलैंगिक कहकर उनके मूल स्थान भोपाल का अपमान किया है। इस सिलसिले में एक पुलिस अधिकारी ने लिखित शिकायत मिलने की पुष्टि भी की है।
3 of 5
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए धारा 153 ए और बी, 295ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं का अपमान करना), 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से शब्द आदि कहना), 500 (मानहानि के लिए सजा), 505-II (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान देने) के लिए शिकायत दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विवेक रंजन अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री शुक्रवार को एक फिल्म समारोह में हिस्सा लेने के लिए भोपाल पहुंचे थे। अपनी भोपाल यात्रा से पहले उन्होंने ऑनलाइन दिए एक इंटरव्यू में भोपालियों को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनके इंटरव्यू का यह वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो गया था। वीडियो में अग्निहोत्री ने कहा था कि मैं भोपाल में पला बढ़ा हूं, लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं।
विज्ञापन
5 of 5
विवेक रंजन अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा भोपाली का एक अलग अर्थ है। आप किसी भी भोपाली से पूछ सकते हैं। मैं आपको इसे निजी तौर पर समझाऊंगा। अगर कोई कहता है कि वह भोपाली है, तो इसका आमतौर पर मतलब है कि वह समलैंगिक है। नवाबी पसंद रखने वाला व्यक्ति है। अग्निहोत्री का यह वीडियो सामने आते ही कई लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने भोपाल के लोगों का अपमान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।