एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन निर्देशक मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में वह पझुवूर की राजकुमारी नंदिनी की भूमिका निभाएंगी। वहीं, अब इस फिल्म से ऐश्वर्या का फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आ गया है। नंदिनी के अलावा इस फिल्म में ऐश्वर्या मंदाकिनी देवी के किरदार में भी नजर आएंगी।
Ponniyin Selvan: डबल रोल से पर्दे पर ऐश्वर्या राय की जबरदस्त वापसी, महारानी के लुक में दिखीं बला की खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि चियान विक्रम और कार्थी के फर्स्ट-लुक पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिसे देखने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुक्ता काफी बढ़ गई है। पोन्नियिन सेलवन में विक्रम 'आदित्य करिकालन' और कार्थी 'वंथियाथेवन' की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में पोन्नियिन सेलवन के निर्माताओं ने ऐश्वर्या राय बच्चन का पोस्टर सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा किया।
इस पोस्टर के साथ लाइका प्रोडक्शंस ने लिखा, 'प्रतिशोध का एक सुंदर चेहरा होता है! पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें! पोन्नियिन सेलवन: भाग एक तमिल, हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में नंदिनी पेरिया पजुवेत्तरैयार की पत्नी के रूप में नजर आएंगी। यह किरदार सरथकुमार निभा रहे हैं। इस फिल्म में वह चोल वंश के पतन की साजिश रचती दिखने वाली हैं।
Vengeance has a beautiful face! Meet Nandini, the Queen of Pazhuvoor! #PS1 releasing in theatres on 30th September in Tamil, Hindi, Telugu, Malayalam and Kannada. 🗡@madrastalkies_ #ManiRatnam @arrahman pic.twitter.com/HUD6c2DHiv
गौरतलब है कि पोन्नियिन सेलवन निर्देशन मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को फ्लोर तक लाने में उन्हें एक दशक से अधिक का समय लग गया। उन्होंने कई बार फिल्म बनाने की कोशिश की, लेकिन बजट और कास्टिंग की कमी के कारण उनकी योजना कभी भी अमल में नहीं आई। अब जाकर उन्हें पोन्नियिन सेलवन बनाने में कामयाबी मिली है। इस फिल्म में चियान विक्रम, तृषा, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, प्रकाश राज, सरथकुमार, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस पीरियड फिल्म के लिए संगीत एआर रहमान ने दिया है। पोन्नियिन सेलवन: भाग एक 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।