फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PS1 Worldwide Box Office Report: हिंदी में पस्त मगर साउथ में बजा डंका, दुनियाभर में यूं छाई ऐश्वर्या की पीएस1

Tue, 04 Oct 2022 01:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 04 Oct 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan PS1 WorldWide Box Office Report Mani Ratnam Aishwarya Rai Film Collection in Tamil Nadu Hindi
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन 1' ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। फिल्म ने चौथे दिन अकेले तमिलनाडु राज्य में ही 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हिंदी बाजारों में फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो सोमवार को फिल्म ने लगभग 1.25 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद हिंदी संस्करण का कुल संग्रह करीब 9 करोड़ जा पहुंचा है। इसके साथ ही फिल्म ने चार दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। कांतारा ने पीएस-1 और विक्रम वेधा को चटाई धूल, तीन दिन में ही बजट से ज्यादा कर डाली कमाई

Ponniyin Selvan PS1 WorldWide Box Office Report Mani Ratnam Aishwarya Rai Film Collection in Tamil Nadu Hindi
फिल्म- पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएस1 ने पहले तीन दिन में ही यूएस बॉक्स ऑफिस पर 4.1 मिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया था। वहीं अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। बता दें कि रजनीकांत-स्टारर 2.0 और कबाली के बाद, पीएस-1, दुनियाभर में इतनी तेजी से 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी तमिल फिल्म बन गई है। Box Office Report: मंडे टेस्ट विक्रम वेधा फेल, पीएस-1 की कमाई में गिरावट, क्या कांतारा ने मार ली बाजी?

Ponniyin Selvan PS1 WorldWide Box Office Report Mani Ratnam Aishwarya Rai Film Collection in Tamil Nadu Hindi
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

यूं तो फिल्म हिंदी बेल्ट में पीएस-1 ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रही है, लेकिन तमिलनाडु में इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। कुल 125 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने केवल तमिलनाडु में ही 104.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने प्रमुख तमिल रिलीज जैसे कमल हासन की विक्रम और अजित की वलीमाई को पछाड़ दिया है। Ponniyin Selvan BO Report: मंडे टेस्ट में 50 फीसदी घटा पोन्नियिन सेल्वन का कलेक्शन, चौथे दिन हुई महज इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan PS1 WorldWide Box Office Report Mani Ratnam Aishwarya Rai Film Collection in Tamil Nadu Hindi
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
पांच दिन में इतनी हुई कमाई
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन 36.5 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 34.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 39.2 करोड़ रुपये
चौथा दिन 19.5 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 22.00 करोड़ रुपये (अनुमानित)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed