{"_id":"5c6ff1c8bdec22738335fc03","slug":"pooja-bedi-pooja-bedi-engaged-to-boyfriend-maneck-contractor-in-age-48","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक के 16 साल बाद पूजा बेदी ने फिर की सगाई, 7 दिन बाद होने वाले 'दूल्हे' की तस्वीरें सामने आईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक के 16 साल बाद पूजा बेदी ने फिर की सगाई, 7 दिन बाद होने वाले 'दूल्हे' की तस्वीरें सामने आईं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Pooja Bedi and Maneck Contractor
- फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा पूजा बेदी जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त के साथ सगाई कर ली है। पूजा बेदी के दूसरे पति का नाम मानेक कॉन्ट्रैक्टर है। सगाई की जानकारी अभिनेत्री ने एक न्यूजपेपर में कॉलम के द्वारा दी है। पता हो कि पूजा बेदी की उम्र 48 साल है।
Trending Videos
2 of 5
Pooja Bedi and Maneck Contractor
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो पूजा बेदी ने वैलेंटाइन्स डे के दिन यानी 14 फरवरी को मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई की है। अभिनेत्री के पहले पति के नाम फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला था। रिश्ते बेहतर न होने की वजह से इन दोनों ने साल 2003 में तलाक ले किया था। खबरों की मानें तो पूजा बेदी का इससे पहले पांच लोगों के साथ अफेयर रह चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
pooja bedi
- फोटो : file photo
पूजा बेदी ने 17 फरवरी को एक अंग्रेजी न्यूजपेपर के आर्टिकल में सगाई की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि वह कब से मानेक को डेट कर रही हैं। उन्होंने कॉलम में लिखा- ''मैंने सगाई कर ली है, मेरे प्यार ने मुझे आसमान में सैकड़ों फीट ऊपर हॉट एयर बलून में प्रपोज किया। जब उसने मेरी उंगली में अंगूठी पहनाई तो मेरी आंखें भर आई थीं।''
4 of 5
Pooja Bedi and Maneck Contractor
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, पूजा बेदी और मानेक कॉन्ट्रेक्टर स्कूल के दोस्त हैं। यह दोनों द लॉरेंस स्कूल सनावर से पढ़े थे। जहां मानेक पूजा से तीन साल सीनियर थे। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय मानेक गोवा के रहने वाले हैं। दोनों काफी समय से साथ हैं और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
pooja bedi
- फोटो : file photo
पूजा बेदी ने मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करके रिलेशनशिप को भी ऑफिशियल कर दिया है। इस तस्वीर में यह दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि पूजा बेदी ने 'जो जीता वही सिकंदर', 'लुटेरे', 'आतंक ही आतंक', 'फिर तेरी कहानी याद आई' जैसी फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।