{"_id":"5b1f79cb4f1c1bda6e8b7955","slug":"pooja-bhatt-shocking-reaction-on-alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर-आलिया के रिश्ते पर कुछ ऐसा बोल गईं सौतेली बहन, गौर से सुन लें नीतू कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर-आलिया के रिश्ते पर कुछ ऐसा बोल गईं सौतेली बहन, गौर से सुन लें नीतू कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
alia ranbir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इश्क के चर्चे हर एक की जुबां पर है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन से लेकर रणबीर के परिवार के साथ डिनर पर जाना हर बात उनके रिश्ते पर मुहर लगाती जा रही है। हालांकि आलिया-रणबीर भी बातों-बातों में अपने रिश्ते को काफी हद तक स्वीकार भी कर चुके हैं। इस दौरान आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
alia and pooja bhatt
पूजा भट्ट महेश भट्ट की बेटी और फेमस एक्ट्रेस होने के अलावा डायरेक्टर भी हैं। आलिया और रणबीर की बढ़ती नजदीकियों पर जब पूजा भट्ट से पूछा तो उन्होंने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पूजा भट्ट ने कहा- 'आलिया, भट्ट परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस तरह की कोई भी खबरें हमें बिल्कुल भी परेशान नहीं करतीं।'
पूजा भट्ट
इसके साथ ही पूजा भट्ट ने कहा -' मुझे ऐसा लगता है आलिया का सितारा इन दिनों बलुंदियों पर है। आलिया युवा लड़की हैं और उन्हें अपनी जिंदगी को पूरी तरह से एन्जॉय करना चाहिए। अपनी फिल्मों के द्वारा आलिया सबका मनोरंजन करने का बेहतरीन काम कर रही हैं। अपनी जिंदगी में आलिया क्या करती हैं और क्या नहीं यह उन्हें तय करना है। मेरे पिता और मेरी अलग सोच है, ऐसे में आलिया की भी अलग सोच हो सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt
आलिया और रणबीर के बीच नजदीकियां 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। इस फिल्म में यह दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। इसके बाद आलिया और रणबीर कई बार एक साथ देखे गए जिसके बाद इनके अफेयर की खबरों को और जोर मिला। वहीं हाल ही में रणबीर के एक इंटरव्यू ने मानो इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। जीक्यू मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि ये सबकुछ अभी नया है । इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी ।
विज्ञापन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर ने 6 महीने पहले यानी न्यू ईयर की शाम को पहली बार आलिया को बाहर चलने के लिए पूछा था। तब दोनों बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे । खबरों की मानें तो रणबीर के कुछ खास दोस्तों को इनके रिलेशन के बारे में पता था । जब रणबीर मुंबई लौटे थे तो उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ लोगों को अपने रिलेशन के बारे में बताया था ।