फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा हेगड़े से मिलने के लिए पांच दिन तक फुटपाथ पर सोया फैन, बात सुनकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

Thu, 16 Jan 2020 03:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 Jan 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Pooja Hegde fan slept on the footpath for 5 days to meet her
Pooja Hegde - फोटो : Twitter

भारत में फिल्मी कलाकारों के लिए उनके फैन्स में जुनून देखते ही बनता है। हाल ही में एक फैन ने पूजा हेगड़े से मिलने के लिए सारी हद पार कर दी। भास्कर नाम के इस फैन ने पूजा की एक झलक पाने के लिए पांच दिनों सड़क पर रात गुजारी। पूजा का ये फैन उनके लिए चॉकलेट भी लेकर आया। पूजा ने जब उसकी बात सुनी तो वो इमोशनल हो गईं।

Pooja Hegde fan slept on the footpath for 5 days to meet her
Pooja Hegde - फोटो : instagram

बता दें कि पूजा ने फैन के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- 'भास्कर राव मेरे लिए मुंबई आने और पांच दिन तक इंतजार करने का शुक्रिया। मैं खुश हूं, लेकिन दुखी भी कि मेरे फैंस को इतनी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। केवल इसलिए मैं कभी भी आपको सड़क पर सोता हुआ नहीं देखना चाहती। आप सभी मेरी हिम्मत हैं और आप सभी का मुझ पर प्यार जताने के लिए बेहद शुक्रिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bhaskar Rao thank you for coming all the way to Bombay and waiting for 5 days to see me. I am so touched but it also saddens me to see my fans going through so much trouble to do so.I would NEVER want to see you’ll sleeping on the road in order to do so.I promise you, I feel your love from wherever u’ll are, you’ll are my strength. LOVE YOU’LL. #bestfansever #touched #grateful 😭😭❤️❤️

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja) on

 

Pooja Hegde fan slept on the footpath for 5 days to meet her
Pooja Hegde - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पूजा के इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। एक यूजर ने पूजा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ज्यादा शुक्रिया पूजा। आपने अपने फैन की इच्छा का सम्मान किया। ऐसे ही कई प्रशंसक आपसे मिलना चाहते हैं लेकिन यह लड़का सिर्फ आपके लिए पागल है। इसलिए मैं इसके लिए खुश हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Hegde fan slept on the footpath for 5 days to meet her
kajal aggarwal - फोटो : instagram

कुछ दिनों पहले ही एक फैन ने काजल अग्रवाल से मिलने के लिए  60 लाख कीमत चुकाई लेकिन बदले में उसे धोखा मिला। इस घटना के कारण काजल अग्रवाल का ये फैन काफी तनाव में भी आ गया था और उसने अपना घर भी छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Pooja Hegde fan slept on the footpath for 5 days to meet her
Pooja Hegde - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बात करें पूजा की तो वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अला बैकुंठपुरामुलु' की सक्सेस का जश्न मना रही हैं। इस फिल्म में पूजा साउथ अभिनेता 'अल्लू अर्जुन' के अपोजिट नजर आ रही हैं।अला वैकुंठपुर्रामलू 12 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पूजा हाउसफुल 4 में भी नजर आईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed