फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब सलमान और रणवीर के सहारे ऋतिक की ये हीरोइन, यहां जानिए अब तक का रिपोर्ट कार्ड

Wed, 16 Dec 2020 06:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 16 Dec 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Pooja Hegde To Share Screen With Salman Khan and Ranveer Singh After Hrithik Roshan
पूजा हेगड़े - फोटो : Twitter:@hegdepooja

हिंदी फिल्मों में हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े की शुरुआत भले ही गड़बड़ रही लेकिन वह एक बार फिर से अपने कदम जमाने की कोशिश में हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल के साथ पूजा वापसी तो अच्छी कर ही चुकी हैं। अब उनके पास भविष्य में मौका है सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे कलाकार के साथ काम करके अपनी जड़ें मजबूत करने का।

Pooja Hegde To Share Screen With Salman Khan and Ranveer Singh After Hrithik Roshan
पूजा हेगड़े - फोटो : instagram/hegdepooja

पूजा के हाथ में इस समय हिंदी और तेलुगू भाषा की चार बड़ी फिल्में हैं। पहली फिल्म 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' है जिसमें पूजा के साथ अखिल अक्कीनेनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दूसरी पैन इंडिया फिल्म 'राधे श्याम' है जिसमें वह तेलुगू सुपरस्टार प्रभास के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। तीसरी फिल्म हिंदी भाषा की है जिसका शीर्षक 'सर्कस' है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पूजा के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

Pooja Hegde To Share Screen With Salman Khan and Ranveer Singh After Hrithik Roshan
पूजा हेगड़े और जैकलिन फर्नांडिस - फोटो : instagram: hegdepooja,jacquelinef143

फिल्म 'सर्कस' में पूजा और रणवीर के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। पूजा को चौथी फिल्म सलमान खान के साथ मिली है। लॉकडाउन के दौरान सलमान ने एक फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की घोषणा की थी जिसमें सलमान की हीरोइन बनेंगी पूजा। दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, नागा चैतन्य, एनटीआर जूनियर, आदि के साथ काम करके पूजा दक्षिण में तो बड़ा नाम बन ही चुकी हैं। साथ ही उनकी तैयारी अब हिंदी फिल्मों में भी अपने पैर जमाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Hegde To Share Screen With Salman Khan and Ranveer Singh After Hrithik Roshan
Pooja Hegde - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

एक इंटरव्यू के दौरान पूजा ने कहा है, 'मैंने तेलुगू भाषा की कई फिल्मों में काम किया है और उस इंडस्ट्री ने मुझे इस तरह अपनाया जैसे कि मैं उनमें से ही एक हूं। वैसे मैं मुंबई से हूं इसलिए मुझे हिंदी फिल्में बहुत पसंद हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इन दोनों ही भाषाओं की फिल्मों में काम कर रही हूं। दरअसल, मुझे किसी एक भाषा की हीरोइन नहीं कहलाना, बल्कि मैं चाहती हूं कि लोग मुझे भारतीय अभिनेत्री के नाम से जानें।'

विज्ञापन
Pooja Hegde To Share Screen With Salman Khan and Ranveer Singh After Hrithik Roshan
Pooja Hegde - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पूजा का मानना है कि फिल्में चाहे किसी भी भाषा की हों, अगर सामग्री अच्छी होगी तो फिल्म चलेगी। और आज के जमाने में भाषा कोई बंदिश नहीं है। पूजा ने कहा, 'भाषा कोई बंदिश नहीं है यही कारण है कि 'पैरासाइट' जैसी फिल्म ने ऑस्कर पुरस्कार जीत लिया। इस फिल्म के निर्देशक ने भी कहा है कि अगर लोग सबटाइटल्स का सहारा लेना सीख लें तो उन्हें बेहतरीन सामग्री देखने के लिए मिल सकती है। जब मेरी फिल्म 'अला वैकुंठापुररामुलू' ऑनलाइन रिलीज हुई तो भी यह फिल्म हिट हो गई। यहां तक कि डेविड वॉर्नर भी इस फिल्म के गीत पर नाचते हुए नजर आए। इसलिए भाषा कोई बंदिश नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed