फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pooja Hegde will seen in Rohit Shetty film Cirkus with Ranveer Singh Jacqueline Fernandez and Varun Sharma

ऋतिक की ये हीरोइन अब बनने जा रही रणवीर की हीरोइन, कॉमेडी के कमाल से तकदीर बदलने की उम्मीद

Sat, 31 Oct 2020 11:32 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 31 Oct 2020 11:32 AM IST
सार

  • पूजा हेगड़े हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना परचम लहराने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं।
  • रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'सर्कस' का ऑफर मिला है।

विज्ञापन
Pooja Hegde will seen in Rohit Shetty film Cirkus with Ranveer Singh Jacqueline Fernandez and Varun Sharma
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

दक्षिण भारतीय सिनेमा में बड़ी बड़ी फिल्में करके नाम कमाने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना परचम लहराने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 2016 में ऋतिक रोशन की फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' से की। पूजा को अब रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'सर्कस' का ऑफर मिला है जिसे वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी वापसी के रूप में देख रही हैं।

विज्ञापन


पूजा का मानना है कि किसी भी कलाकार की पहली फिल्म उसके अंदर की ताकत को बता देती है। पिछले साल रिलीज हुई अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल की फिल्म 'हाउसफुल 4' में भी पूजा ने एक अहम भूमिका निभाई है। पूजा कहती हैं कि वह तबसे दूसरे कॉन्ट्रैक्ट में बंधी हुई थीं इसलिए उन्होंने अपनी पहली फिल्म के बाद हिंदी की कोई फिल्म साइन नहीं की।

विज्ञापन

Pooja Hegde will seen in Rohit Shetty film Cirkus with Ranveer Singh Jacqueline Fernandez and Varun Sharma
रोहित शेट्टी - फोटो : file photo

पूजा बताती हैं कि उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनका दिल टूट गया था लेकिन दक्षिण भारतीय फिल्मों में उन्हें लगातार किरदार मिलते रहे। वह कहती हैं कि उन्होंने हिंदी फिल्में साइन करना इसलिए बंद की थीं क्योंकि वह किसी मजबूत फिल्म की तलाश में थीं। 'हाउसफुल 4' की सफलता के बाद अब पूजा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगी।

पूजा को रोहित शेट्टी की फिल्में बहुत पसंद हैं। उन्होंने बताया कि जब 'सिम्बा' फिल्म रिलीज हुई तो उन्होंने अपने पिता के साथ वह फिल्म देखी। फिल्म में अजय देवगन की जब एंट्री होती है तो उन्होंने इस पर सीटियां भी बजाईं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' के बारे में जानकारी देते हुए पूजा ने कहा कि यह एक मसाला फिल्म होगी।

पूजा का मानना है कि भले ही यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के लिखे नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' से प्रेरित हो लेकिन फिल्म बनेगी तो रोहित शेट्टी के ही अंदाज में। पूजा ने अपने होने वाले सह कलाकार रणवीर सिंह की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि रणवीर उनके साथ शूटिंग करेंगे तो यह तो उनके लिए तारीफ की बात है। उनका जोश सेट कर हमेशा ताजगी बनाए रखेगा। बता दें कि वर्ष 1982 में आई गुलजार की फिल्म 'अंगूर' भी इसी कहानी पर आधारित है।

पढ़ें: एमएक्स प्लेयर ने रोकी सनी लियोनी की ये वेब सीरीज, सोशल मीडिया के गुस्से को देख ऐन वक्त पर बदला फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed