फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी न्यूड होने के लिए लिखी चिट्ठी तो कभी लीक किया अपना वीडियो, विवादों से रहा है पूनम पांडे का गहरा नाता

Thu, 11 Mar 2021 01:03 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Mar 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey Birthday Special: Top Controversies Of Poonam Pandey From Nude Picture To Her Bathroom Leak Video
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस पूनम पांडे को मॉडलिंग की दुनिया में पहचान साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल के तौर पर मिली थी। इसके अलावा वह ग्लैडरेग्स 2010 की टॉप आठ प्रतिभागियों में भी शामिल हुई थी। इसके अलावा वह अपनी मॉडलिंग के दिनों में फैशन मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा पूनम पांडे का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। पूनम पांडे का नाम सामने आते ही उनके विवादों की फेहरिस्त भी याद आ जाती है। कई बार अपने विवादित बयानों के चलते पूनम चर्चा में आ चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला था कि अगर इंडिया की क्रिकेट टीम ने विश्व कप अपने नाम कर लिया तो वो पूरी तरह से न्यूड हो जाएंगी। आज हम आपको पूनम पांडे के कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।



 

Poonam Pandey Birthday Special: Top Controversies Of Poonam Pandey From Nude Picture To Her Bathroom Leak Video
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

न्यूड होने का किया था एलान

ऐसे तो पूनम पांडे के कई विवाद और विवादित बयान हैं। लेकिन सबसे ज्यादा बवाल तब हुआ था जब उन्होंने न्यूड होने की बात कह डाली थी। साल 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन सुर्खियों में पूनम पांडे आ गई थी। जब भारतीय टीम ने लगातार कई मैच जीत लिए थे, तो उस समय पूनम ने एलान कर दिया था कि अगर टीम ने विश्व कप अपने नाम कर लिया तो वो पूरी तरह न्यूड हो जाएंगी। इतना ही नहीं उन्होंने बीसीसीआई को इस सिलसिले में एक चिट्ठी भी लिखकर भेज दी थी। हालांकि, बीसीसीआई ने इसकी इजाजत नहीं थी।

Poonam Pandey Birthday Special: Top Controversies Of Poonam Pandey From Nude Picture To Her Bathroom Leak Video
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

सनी लियोनी से तुलना करने पर भड़की थीं पूनम

ऐसे तो पूनम पांडे को कही भी गुस्सा करते हुए नहीं देखा गया लेकिन सनी लियोनी से तुलना किए जाने पर वो काफी भड़क गई थीं। उन्होंने कहा था कि मैं इस तुलना से थक गई हूं। मुझे नहीं पता लोग मेरी तुलना सनी से क्यों करते हैं। मैं यहां अभिनय करने आई हूं और आप मुझे अभिनय करते देखेंगे। मैं वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey Birthday Special: Top Controversies Of Poonam Pandey From Nude Picture To Her Bathroom Leak Video
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

खुद लीक कर दिया था बाथरूम वीडियो

पूनम पांडे अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं लेकिन खलबली तब मच गई। जब उन्होंने अपना बाथरूम सीक्रेट डांस वीडियो यूट्यूब पर खुद ही रिलीज कर दिया था। इसमें वह बाथरूम में डांस कर रही थीं। जिसे बाद में यूट्यूब ने विवादों को देखते हुए ब्लॉक कर दिया था।

विज्ञापन
Poonam Pandey Birthday Special: Top Controversies Of Poonam Pandey From Nude Picture To Her Bathroom Leak Video
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

लॉकडाउन में घूमते हुए पकड़ी गईं पूनम पांडे

आखिरी बार पूनम पांडे गिरफ्तार होने की खबरों के चलते सुर्खियों में बनी हुई थीं। पूनम लॉकडाउन में घूमते हुए गिरफ्तार हो गई थीं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने पूनम पांडे और उनके मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पूनम ने बाद में इस बात से इनकार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed