फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घरेलू हिंसा के बाद सैम बॉम्बे ने साझा की पूनम पांडे के साथ ये खास तस्वीर, अभिनेत्री ने लगाए हैं गंभीर आरोप

Sun, 27 Sep 2020 10:07 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 27 Sep 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey husband Sam Bombay has posted a picture from their wedding after arrested over charges of assault and molestation against her
पूनम पांडे, सैम बॉम्बे - फोटो : instagram:sambombay

पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे एक बार फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में पूनम पांडे के साथ उनके पति ने छेड़छाड़, धमकी दी और मारपीट की थी, जिसके बाद अभिनेत्री ने उनके खिलाफ गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। यह सब हो जाने के बाद अब सैम बॉम्बे ने सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के साथ अपनी खुशमिजाज तस्वीर साझा की है। 

Poonam Pandey husband Sam Bombay has posted a picture from their wedding after arrested over charges of assault and molestation against her
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

सैम बॉम्बे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह पूनम पांडे के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सैम बॉम्बे ने इस तस्वीर के साथ किसी भी तरह का कैप्शन नहीं लिखा है। गौरतलब है कि पूनम पांडे ने बीते 10 सितंबर ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी और उनके खिलाफ 23 सितंबर को घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sam Bombay (@sambombay) on

Poonam Pandey husband Sam Bombay has posted a picture from their wedding after arrested over charges of assault and molestation against her
पूनम पांडे, सैम बॉम्बे - फोटो : instagram/ipoonampandey

हनीमून पर गईं पूनम पांडे के साथ उनके पति ने जब मारपीट की तो उन्होंने सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया। बाद में उन्हें बेल मिल गई। पूनम ने इस मारपीट की घटना के बाद अपनी शादी तोड़ने का फैसला किया। एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने कहा है 'पिछले डेढ़ साल से सैम मेरे साथ मारपीट कर रहा है। मुझे लगा था कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey husband Sam Bombay has posted a picture from their wedding after arrested over charges of assault and molestation against her
पूनम पांडे पति के साथ - फोटो : विरल

पूनम पांडे ने कहा है,  'सैम ने एक बार मुझे इतनी बुरी तरह मारा था कि मेरा ब्रैन हैमरेज हो गया था। मैं कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी। मेरा चेहरा सूजा हुआ था, मेरे शरीर पर निशान थे। सैम ने अपने इंस्टाग्राम से मेरी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं जबकि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया क्योंकि मुझे लगा आखिर में सब ठीक हो जाएगा।'

विज्ञापन
Poonam Pandey husband Sam Bombay has posted a picture from their wedding after arrested over charges of assault and molestation against her
पूनम पांडे - फोटो : instagram/ipoonampandey

पूनम पांडे ने बताया 'अब सैम माफी मांग रहा है और रोते हुए मुझसे एफआईआर वापस लेने को कह रहा है। सैम ने मुझ पर झूठा इलजाम लगाया कि मैं उसके जरिए पैसे कमाती हूं जबकि सच्चाई यह है कि वह मेरे वीडियोज बेचकर पैसा कमाता है।' आपको बता दें कि पूनम पांडे सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और विवादित वीडियो साझा करने की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं।

पढ़ें: दीपिका, श्रद्धा और सारा सहित इन सभी के एनसीबी ने जब्त किए मोबाइल, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed