फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शत्रुघ्न सिन्हा को देखते ही भड़क गई थीं पूनम की मां, चेहरे के निशान देख समझ बैठीं 'गुंडा'

Tue, 16 Apr 2019 07:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 16 Apr 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Poonam Sinha joins Samajwadi Party in Lok Sabha Election know her love story with shatrughan sinha
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha - फोटो : twitter

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने कुछ दिनों पहले जहां कांग्रेस का दामन थामा तो वहीं उनकी पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। पूनम सिन्हा ने अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के सामने सपा की सदस्यता लखनऊ से ग्रहण की। कहा जा रहा है कि पूनम सिन्हा को लखनऊ से टिकट मिल सकता है। इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। पूनम को लेकर जहां लखनऊ से मैदान में उतरने की चर्चाएं गर्म हैं तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव मैदान में उतरे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की तरह पूनम सिन्हा भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वह कई सारी फिल्में भी कर चुकी हैं। तो चलिए आज हम आपको शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

Poonam Sinha joins Samajwadi Party in Lok Sabha Election know her love story with shatrughan sinha
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha - फोटो : file photo

कुछ वक्त पहले पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न कपिल शर्मा को शो में आए थे। इस शो के दौरान पूनम ने अपनी लव स्टोरी बताई थी। पूनम सिन्हा ने बताया था 'हम दोनों ट्रेन से पटना से मुंबई जा रहे थे। मैं अपने एक रिश्तेदार की शादी अटेंड कर अपने घर जा रही थी तो वहीं शत्रुघ्न FTII (पुणे) ज्वाइन करने जा रहे थे। हमारी बर्थ एक दूसरे के आमने-सामने थी।'

Poonam Sinha joins Samajwadi Party in Lok Sabha Election know her love story with shatrughan sinha
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha - फोटो : twitter

पूनम सिन्हा  (Poonam Sinha) ने आगे बताया कि 'इस यात्रा के दौरान वो मुझसे बात करने के बहाने सोच रहे थे, यही नहीं एक बार तो मुझे छूने की भी कोशिश की। ट्रेन जब एक सुरंग से गुजर रही थी तो उन्होंने मेरे पैर छुए। शत्रु इतना डरे हुए थे कि उन्होंने मुझसे कोई बात ही नहीं की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Sinha joins Samajwadi Party in Lok Sabha Election know her love story with shatrughan sinha
Shatrughan Sinha and Poonam Sinha - फोटो : twitter

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में याद करते हुए बताया कि 'मेरे बड़े भाई राम सिन्हा और डॉयरेक्टर एनएन सिप्पी उनकी ओर से रिश्ता लेकर पूनम के पास पहुंचे। पूनम की मां ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया, यही नहीं उन्होंने तो मेरी तस्वीर देखकर कहा कि लड़का तो गुंडे जैसा दिखता है। इसके चेहरे पर इतने निशान हैं। दूसरी ओर उनकी बेटी पूर्व मिस यंग इंडिया थीं और बेहद खूबसूरत थीं हालांकि बाद में दोनों के पैरेंट्स मान गए।' इन दोनों ने 9 जुलाई 1980 को शादी की थी। 

विज्ञापन
Poonam Sinha joins Samajwadi Party in Lok Sabha Election know her love story with shatrughan sinha
पूनम सिन्हा सपा में शामिल - फोटो : twitter

पूनम सिन्हा आखिरी बार 'जोधा अकबर' फिल्म में नजर आई थीं। पूनम ने अपने करियर की शुरुआत 'जिगरी दोस्त' फिल्म से की थी जो कि साल 1968 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 'आदमी और इंसान', 'आग और दाग', 'सबक', 'शैतान', 'दिल दीवाना', 'ड्रीम गर्ल', 'मित्र- माइ फ्रेंड' में भी नजर आईं। खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव 2019 में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा दोनों ने अलग-अलग पार्टी का हाथ थामा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पूनम फिल्मों की तरह राजनीति में कितना प्रभाव छोड़ पाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed