प्रभास स्टारर फिल्म 'साहो' लंबे इंतजार के बाद देशभर के थियेटर्स में आज रिलीज हो गई है। यह फिल्म अभी तक की बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। जोरदार एक्शन सीक्वेंसेज और लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट से सजी इस फिल्म की कहानी काफी ट्विस्ट और टर्न से भरपूर है और यही बात दर्शकों को खटक रही है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिले जुले रिव्यू मिले हैं।
प्रभास की साहो देख ऐसा है पब्लिक रिव्यू, श्रद्धा कपूर से बोले फैंस, इससे अच्छा मुझसे शादी कर लेतीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस को लंबे समय समय से इस फिल्म का इंतजार था और अब जाकर ये इंतजार खत्म हुआ है। जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई तुरंत ही लोगों के रिएक्शन आना भी शुरु हो गए है। आइए नजर डालते है एक नजर फिल्म के रिएक्शन पर। प्रभास के एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ऐसे डायरेक्टर को 350 करो़ड़ की इतनी बड़ी फिल्म दोगे तो यही हाल होगा।

वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं अपना गुस्सा फिल्म के डायरेक्टर सुजीत पर निकालना चाहती हूं। क्या जरूरत थी बाहुबली के बाद प्रभास को इतनी बेकार फिल्म देने की। इस फिल्म को लेने के लिए प्रभास को भी उतना ही दोषी ठहराया जाना चाहिए। एक फैन ने लिखा- हमने तो सोचा था असली तेंदुलकर बिना एसएस राजामौली के भी सिक्स मार सकता है लेकिन अब पता चला ये तो सिर्फ राजामौली के साथ ही सिक्स मार सकता है।
ये भी पढ़ें- रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ही लीक हो गई 'साहो', 350 करोड़ में बनी फिल्म पर दिख सकता नेगेटिव इंपेक्ट
Janeman @ShraddhaKapoor Aisi Movies Karne Se Acha Mujh Se Shadi Hi Karle ❤️🙄 #Saaho https://t.co/K4oYWkP6ma
— Mayur Khadse (@mayurkhadse) August 30, 2019
Utter plop.....sorry Prabhas.....#Sahoo
— Honesty Heart (@karunakarbodege) August 30, 2019