सब्सक्राइब करें

Prabhas Birthday:‘बाहुबली’ बनकर देशभर में मशहूर हुए प्रभास, जानें करियर से जुड़ी खास बातें

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 23 Oct 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Prabhas: Prabhas birthday special here know about him
प्रभास - फोटो : फाइल

बाहुबली से धमाल मचाने वाले अभिनेता 23 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 1979 में प्रभास का जन्म चेन्नई में हुआ। पहले जहां केवल दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनका डंका बजता था वहीं बाहुबली के बाद उन्हें देशभर में पहचान मिली। पर्दे पर एक्शन, रोमांस करने वाले प्रभास असल जिंदगी में बेहद शर्मीले हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Trending Videos
Happy Birthday Prabhas: Prabhas birthday special here know about him
प्रभास - फोटो : फाइल

साल 2002 में प्रभास ने तेलुगु फिल्म ईश्वर से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद वह राघवेंद्र, वर्षम, योगी, एक निरंजन, रेबेल, बाहुबली : द बिगनिंग और बाहुबली : द कन्क्लूजन सहित अन्य फिल्मों में दिखाई दिए। प्रभास एक वक्त पर एक ही फिल्म करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Prabhas: Prabhas birthday special here know about him
प्रभास - फोटो : instagram: actorprabhas

फिल्म बाहुबली पूरे पांच साल शूट हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक भी फिल्म साइन नहीं की। बाहुबली के लिए प्रभास ने अपनी फिजिक पर काफी मेहनत की। निर्देशक राजामौली चाहते थे कि उनका वजन बढ़े लेकिन उन्हें मोटा नहीं दिखना था। ऐसी खबरें थीं कि प्रभास को बाहुबली के लिए 25 करोड़ रुपये मिले थे।

Happy Birthday Prabhas: Prabhas birthday special here know about him
प्रभास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रभास के चाहने वाले उन्हें डार्लिंग के नाम से बुलाते हैं। 2010 में प्रभास की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म डार्लिंग आई, जिसके बाद उन्हें तेलुगु सिनेमा में इसी नाम से बुलाया जाने लगा। 2012 में प्रभास फिल्म रेबेल में दिखे तो उन्हें ‘रेबेल स्टार’ कहा जाने लगा।

विज्ञापन
Happy Birthday Prabhas: Prabhas birthday special here know about him
prabhas - फोटो : social media

बाहुबली से पहले प्रभास, अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन में नजर आए थे। हालांकि वो एक गाने में कैमियो रोल में थे। फिल्म के एक गाने में वो सोनाक्षी सिन्हा के साथ थिरकते दिखे। तब बॉलीवुड में प्रभास उतना जाना पहचाना चेहरा नहीं थे। इसके अलावा 2009 में प्रभास अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ काम कर चुके हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि करियर की शुरुआत में कंगना ने तेलुगु फिल्म एक निरंजन की थी। इस फिल्म में प्रभास और कंगना थे।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed