{"_id":"5f924bbd8ebc3e5be028c67b","slug":"comedian-jaspal-bhatti-death-anniversary-know-unknown-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जसपाल भट्टी के शो को 10 एपिसोड बाद करा दिया था बंद, मौत के बाद भी लोगों को दी सीख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जसपाल भट्टी के शो को 10 एपिसोड बाद करा दिया था बंद, मौत के बाद भी लोगों को दी सीख
टेलीविजन के सबसे मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी को आम आदमी की आवाज माना जाता था। उन्हें 'किंग ऑफ कॉमेडी' और 'किंग ऑफ सटायर' के नाम से भी जाना जाता है। जसपाल भट्टी हंसाते-हंसाते राजनीति, व्यवस्था और समाज पर कटाक्ष करते थे, और उनकी यही अदा दर्शकों को खूब पसंद आती थी। अक्तूबर 2012 में सड़क हादसे में जसपाल भट्टी का निधन हो गया था।
2 of 7
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी
- फोटो : फाइल
जसपाल भट्टी ने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। कॉलेज के दिनों से उनकी रुचि कॉमेडी की ओर बढ़ने लगी। और तभी उन्होंने नॉनसेंस क्लब बनाया और नुक्कड़ नाटक करने लगे। इस क्लब से सैंकड़ों लोग जुड़ गए और लोगों को भट्टी के स्ट्रीट शो काफी पसंद आए।
3 of 7
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी
- फोटो : फाइल
जसपाल भट्टी चंडीगढ़ में ट्रिब्यून अखबार में एक कार्टूनिस्ट के रूप में काम करते थे। कार्टूनिस्ट होने के नाते ही उन्हें आम आदमी से जुड़ी समस्याओं और व्यवस्था पर व्यंग्य करके लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का मौका मिला। 80 के दशक में वो दूरदर्शन के सीरियल उलटा-पुलटा से खूब मशहूर हुए। इस शो में वो सिस्टम पर व्यंग्य करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जसपाल भट्टी
- फोटो : फाइल
90 के दशक के शुरू में जसपाल भट्टी दूरदर्शन के लिए एक और धारावाहिक 'फ्लॉप शो' लेकर आए, जो बहुत प्रसिद्ध हुआ। इसी से भट्टी की पहचान एक हास्य अभिनेता के रूप में होने लगी। आम चीजों को, आम बातों को वह बहुत ही खास और खूबसूरत अंदाज से पेश करते थे। देश की समस्याओं पर कॉमेडी का तड़का लगाकर उन्हें पेश करना, यही उनकी खासियत थी। उनके इसी अंदाज से लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते थे।
विज्ञापन
5 of 7
जसपाल भट्टी
- फोटो : फाइल
उस वक्त ऐसा कहा जाता था कि दूरदर्शन पर आने वाले इस फ्लॉप शो को राजनीतिक दबाव झेलना पड़ा था। बाद में दूरदर्शन के साथ बात न बनती देख 10 एपिसोड के बाद ही इसे ऑफ एयर करना पड़ा। लेकिन इस कार्यक्रम के जरिए जसपाल भट्टी तब तक हर घर में अपनी पहचान बना चुके थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।