फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायरा वसीम का जन्मदिन और कंगना रणौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत, पांच खबरें

Fri, 23 Oct 2020 07:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 23 Oct 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
Zaira wasim birthday and Criminal Complaint Filed Against Kangana Ranaut entertainment news
कंगना रणौत और जायरा वसीम - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी पहली ही फिल्म 'दंगल' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने अपने करियर में सिर्फ तीन ही फिल्मों में काम किया। लेकिन इतने छोटे से वक्त में भी उनके काम को लोगों ने बहुत पसंद किया। जायरा वसीम का जन्म 23 अक्तूबर साल 2000 को श्रीनगर में हुआ था। उनके अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। 



पहली ही फिल्म के लिए जायरा वसीम को मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार, मजहब के लिए छोड़ दी थी एक्टिंग

 

Zaira wasim birthday and Criminal Complaint Filed Against Kangana Ranaut entertainment news
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीत दिनों अंकिता ने कई इंटरव्यू में सुशांत को लेकर खुलासे किए थे। इसके अलावा उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर भी निशाना साधा था। सुशांत के परिवार के साथ भी अंकिता खड़ी रही हैं। लेकिन हाल ही में जब अंकिता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो वो सुशांत के फैंस के निशाने पर आ गईं। 

अंकिता लोखंडे के डांस वीडियो पर भड़के सुशांत के फैंस, यूजर बोला- ये करना जरूरी है अभी

 

Zaira wasim birthday and Criminal Complaint Filed Against Kangana Ranaut entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत, सपना पब्बी - फोटो : File Photo

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है। गुरुवार को जिस अभिनेत्री को एनसीबी ने मुंबई से लापता बताया और दावा किया कि उनका सम्मन घर पर पहुंचने के बाद से यह अभिनेत्री गायब है, उसने लंदन जाकर ट्वीट किया है कि वह इसकी जानकारी एनसीबी को देकर अपने घर आई है।

सुशांत सुसाइड केस: एनसीबी ने जिस हीरोइन को बताया लापता, उसने लंदन पहुंचकर ट्वीट किया, मैं यहां हूं


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaira wasim birthday and Criminal Complaint Filed Against Kangana Ranaut entertainment news
सलमान खान, मुकेश खन्ना, करणवीर बोहरा - फोटो : File Photo

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन को सोशल मीडिया पर बहिष्कार करने की बात तो चल ही रही थी, अब इस शो के बारे में कुछ नामचीन हस्तियां भी अपनी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं देने लगी हैं। उन लोगों में शामिल हैं टीवी और फिल्मों के अभिनेता मुकेश खन्ना और करणवीर बोहरा। मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा है कि उन्हें यह शो कई बार ऑफर किया गया लेकिन उन्होंने इसके लिए कभी हां नहीं कही। क्योंकि, यह शो बेहूदा है। वहीं, करणवीर ने इस सीजन का हिस्सा बनी अभिनेत्री रुबीना दिलैक का शो में बचाव करते हुए इसके होस्ट सलमान खान को गलत ठहराया है।

अब द कपिल शर्मा शो के प्रोड्यूसर सलमान खान आए 'पितामह' के निशाने पर, करणवीर ने भी खोला मोर्चा


 

विज्ञापन
Zaira wasim birthday and Criminal Complaint Filed Against Kangana Ranaut entertainment news
कंगना रणौत - फोटो : ANI

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। एक के बाद एक उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। ताजा मामला उनके ट्वीट से जुड़ा हैं जहां कंगना के खिलाफ न्यायपालिका के बारे में एक 'दुर्भावनापूर्ण’ ट्वीट पोस्ट करने के लिए एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

कोर्ट के बारे में ट्वीट कर फंसीं कंगना रणौत, आपराधिक शिकायत दर्ज


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed