'बाहुबली' फेम प्रभास की इस को-एक्ट्रेस ने की सगाई, इस वजह से छोड़ दिया है फिल्मी करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिचा ने मंगेतर संग फोटो शेयर कर लिखा- 'सिर्फ शेयर करना चाहती हूं कि मैंने सगाई कर ली है, मैं जो से बिजनेस स्कूल में मिली थी और उनके साथ दो खूबसूरत साल गुजारे और अब जिंदगी के दूसरे पड़ाव में कदम रखने जा रही हूं, अभी शादी की तारीख फाइनल नहीं हुई है।' खबर है कि इस साल ही ये देशी-विदेशी जोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएगा।
Just wanted to share that I am engaged ❤! Joe and I met in business school and it has been two wonderful years! Looking forward to the next phase of my life. Wedding date not set yet!😊 pic.twitter.com/7ozwry8Zg9
— Richa Gangopadhyay (@richyricha) January 15, 2019
बता दें कि रिचा साउथ की फिल्मों में अच्छा काम कर रही थीं। लेकिन एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने एक्टिंग बीच में ही छोड़ दी है। वह वॉशिंगटन में ऑलिन स्कूल ऑफ बिजनेस से स्नातक हैं। रिचा ने साउथ के बड़े-बड़े स्टार प्रभास, धनुष , नागार्जुन और एसटीआर वेंकटेश संग काम किया है।
बता दें कि इससे पहले वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाई एस. जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने ऑनलाइन और सोशल मीडिया पोस्ट में मशहूर एक्टर प्रभास यानि बहुबली के साथ नाम जोड़े जाने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शर्मिला ने इस तरह के अफवाह फैलाने में तेलुगुदेशम पार्टी (TDP) का हाथ होने के भी आरोप लगाए। शर्मिला की शिकायत पर सोमवार को हैदराबाद साइबर क्राइम सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

कमेंट
कमेंट X