फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Project K: इतिहास रचने जा रही 'प्रोजेक्ट के', सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में होंगे कई खुलासे, पता चलेगा कब होगी रिलीज

Fri, 07 Jul 2023 10:11 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 07 Jul 2023 10:11 AM IST
विज्ञापन
Prabhas Deepika Padukone Starrer Project k title release date to be unveiled at san diego comic con
सैन डिएगो कॉमिक कॉन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्ममेकर नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक वैजयंती मूवीज द्वारा बनाई गई है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अमेरिका में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (एसडीसीसी) 2023 में फिल्म के टाइटल, ट्रेलर और रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। सैन डिएगो कॉमिक कॉन में डेब्यू करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म होगी। एसडीसीसी 20 से 23 जुलाई तक होगा।

Prabhas Deepika Padukone Starrer Project k title release date to be unveiled at san diego comic con
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया

20 जुलाई को होगा मूवी के टाइटल और रिलीज डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट के' इतिहास रचने के लिए तैयार है। यह सैन डिएगो कॉमिक कॉन 2023 में डेब्यू करने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी। अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन की 'प्रोजेक्ट के' का टाइटल रिलीज डेट और ट्रेलर का खुलासा आने वाली 20 जुलाई को कॉमिक कॉन में किया जाएगा।

Prabhas Deepika Padukone Starrer Project k title release date to be unveiled at san diego comic con
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया

वैजयंती मूवीज ने दी जानकारी
कमर हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और नेशनल अवॉर्ड विजेता नाग अश्विन फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का खुलासा करने के लिए अमेरिका जाएंगे। गुरुवार को ट्विटर पर वैजयंती मूवीज ने एक पोस्टर साझा किया। कैप्शन में लिखा है, "गर्व का क्षण! सैन डिएगो कॉमिक कॉन, हम आ रहे।

यह भी पढ़ें: आत्महत्या करने गंगा में कूद गए थे आवाज के जादूगर 'कैलाश खेर', अजनबी ने ऐसे दी दूसरी जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Deepika Padukone Starrer Project k title release date to be unveiled at san diego comic con
प्रोजेक्ट के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने दी शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर पर प्रतिक्रिया दी। वैजयंती मूवीज के पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरे लिए गर्व का क्षण। मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि यह कितना महत्वपूर्ण और बड़ा है। अब मुझे पता चला। वैजयंती मूवीज, नाग सर और पूरी यूनिट को मेरी शुभकामनाएं उन्होंने मुझे जो स्नेह दिया है, और मुझे इस अविश्वसनीय अनुभव का हिस्सा बनाया है।'

यह भी पढ़ें: सिनेमा में मुस्लिमों संग भेदभाव के सवाल पर खुलकर बोलीं हुमा, कहा- मुझे भारत में रहते हुए कभी...

विज्ञापन
Prabhas Deepika Padukone Starrer Project k title release date to be unveiled at san diego comic con
प्रोजेक्ट के पोस्टर - फोटो : social media

एसडीसीसी के मंच पर दिखेंगे सितारे
वैजयंती मूवीज 19 जुलाई को एक ओपनिंग नाइट पार्टी के हिस्से के रूप में प्रशंसकों को फिल्म देखने की पेशकश करेगी। 20 जुलाई को फिल्म की टीम 'दिस इज प्रोजेक्ट के: फर्स्ट ग्लिम्प्स ऑफ इंडियाज माइथो-साइंस-फाई एपिक' शीर्षक से एक पैनल की मेजबानी करेगी। सितारे एसडीसीसी के मंच पर परफॉर्म करते भी दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: महिला प्रधान फिल्मों के भविष्य पर विद्या ने लगाया कट्टा, अनु मेनन की औसत से कमतर फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed