फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kailash Kher: जब आवाज के जादूगर को एक 'टपली' ने सिखाई जिंदगी की अहमियत, फिर यूं चढ़े कामयाबी की सीढ़ी

Fri, 07 Jul 2023 10:09 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 07 Jul 2023 10:09 AM IST
विज्ञापन
Kailash Kher Birthday he was about to commit sucide into river ganga know some unknown facts about actor life
कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला

अपनी आवाज से लोगों को दिवाना कर बनाने वाले कैलाश खेर को भला कौन नहीं जानता। उन्हें किसी खास पहचान की जरूरत नहीं है। कैलाश खेर ने कई हिट गाने दिए हैं। उनकी आवाज में वो जादू है जिससे हर कोई उसकी तरफ खीचा चला आता है। उन्होंने अपनी आवाज के जादू से ही लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनका गाया हुआ गाना 'अल्लाह के बंदे हंस दे अल्लाह के बंदे' ने तो तहलका ही मचा दिया था। 

Kailash Kher Birthday he was about to commit sucide into river ganga know some unknown facts about actor life
कैलाश खेर - फोटो : social media

जब यह गाना आया था तो काफी हिट हुआ था। कैलाश को बचपन से ही गाने का शौक था। जिसके चलते उन्होंने कम उम्र में ही घर छोड़ दिया था। क्या आप जानते हैं कि कैलाश खेर के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया था कि उन्होंने सुसाइड करने का फैसला कर लिया था, इसके लिए उन्होंने गंगा में छलांग भी लगा दी थी। जी हां, आपने सही सुना। आज कैलाश खेर के बर्थडे के मौके पर जानते हैं उसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...

Kailash Kher Birthday he was about to commit sucide into river ganga know some unknown facts about actor life
कैलाश खेर - फोटो : social media

कैलाश खेर का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 7 जुलाई साल 1973 में हुआ था। एक इंटरव्यू में कैलाश खेर ने अपने संघर्ष के दिनों पर खुलकर बात की। कैलाश ने बताया कि उन्होंने जिंदा रहने के लिए कई तरह की नौकरियां कीं। जब वह 20 या 21 साल की थे, तब उन्होंने दिल्ली में एक्सपोर्ट बिजनेस की शुरुआत की थी। वह हस्तशिल्प का सामान जर्मनी एक्सपोर्ट किया करते थे, लेकिन वह व्यापार अचानक ठप हो गया। बिजनेस में लगातार नुकसान और परेशानियों को झेलने के बाद वह पूरी तरह से टूट चुके थे। इसके बाद वह पंडित बनने के लिए ऋषिकेश चले गए।

यह भी पढ़ें: महिला प्रधान फिल्मों के भविष्य पर विद्या ने लगाया कट्टा, अनु मेनन की औसत से कमतर फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Kailash Kher Birthday he was about to commit sucide into river ganga know some unknown facts about actor life
कैलाश खेर - फोटो : social media

कैलाश खेर ने बताया कि उन्हें ऐसा लगता था कि वह यहां फिट नहीं बैठते थे, क्योंकि उनके साथी उनसे काफी छोटे थे। साथियों के साथ उनके विचार भी मेल नहीं खाते थे। वह जिंदगी से निराश हो चुके थे। हर चीज में लगातार असफल हो रहे थे, इसलिए उन्होंने एक दिन गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन गंगा घाट पर मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें बचा लिया।

यह भी पढ़ें:  'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर लगी पक्की मुहर, आलिया भट्ट संग फिर जमाएंगे जोड़ी!

विज्ञापन
Kailash Kher Birthday he was about to commit sucide into river ganga know some unknown facts about actor life
कैलाश खेर - फोटो : insta

कैलाश खेर को बचाने वाले व्यक्ति ने उनसे पूछा कि जब तैरना नहीं आता तो नदी में क्यों कूदे? तब उन्होंने उस व्यक्ति के साथ अपना दुख साझा किया। उनकी आत्महत्या की बात जानने के बाद उस व्यक्ति ने उनके सिर पर जोर से टपली मारी। उस टपली ने कैलाश खेर को जिंदगी की कीमत सिखा दी। कैलाश खेर ने इस वाक्य को याद करते हुए बताया कि उस घटना के बाद उन्होंने जिंदगी में कुछ करने की ठान ली। वह खुद को साबित करना चाहते थे। इसके बाद वह में लगातार संघर्ष करते गए और सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें:  'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर लगी पक्की मुहर, आलिया भट्ट संग फिर जमाएंगे जोड़ी!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed