फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Huma Qureshi: सिनेमा में मुस्लिमों संग भेदभाव के सवाल पर खुलकर बोलीं हुमा, कहा- मुझे भारत में रहते हुए कभी...

Fri, 07 Jul 2023 09:56 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 07 Jul 2023 09:56 AM IST
विज्ञापन
huma qureshi talked on muslim polarization in bollywood said i never felt i am muslim and i am different
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया

हुमा कुरैशी ने हिंदी सिनेमा में अलग और खास पहचान बनाई है। अभिनेत्री को अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वॉसेपुर से अच्छी सफलता मिली है। इस फिल्म में अभिनेत्री की अदाकारी को खूब सराहा गया था। इसके बाद भी वह कई हिट फिल्मों में नजर आई हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म तरला को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। दर्शकों को इसमें भी हुमा की अदाकारी पसंद आ रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब हुमा कुरैशी से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में मुस्लिमों के साथ भेदभाव होता है? तो इस पर एक्ट्रेस ने बहुत ही करारा जवाब दिया।

huma qureshi talked on muslim polarization in bollywood said i never felt i am muslim and i am different
हुमा कुरैशी - फोटो : insta

हुमा कुरैशी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कई मसलों पर बातचीत की। इस दौरान हुमा से इंडस्ट्री में धर्म को लेकर भेदभाव को लेकर पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए। हुमा ने कहा, जब ऐसी बातें होती हैं तो सोचती हूं कि लोग इस तरह की बातें क्यों करते हैं?'। हुमा के सामने उस वाकये का जिक्र किया गया जब पीएम मोदी अमेरिका विजिट पर गए थे और उनसे अमेरिकी मीडिया ने भारत में मुस्लमानों के अधिकारों के बारे में पूछा गया था।

इसे भी पढ़ें- Baiju Bawra: 'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर लगी पक्की मुहर, आलिया भट्ट संग फिर जमाएंगे जोड़ी!

huma qureshi talked on muslim polarization in bollywood said i never felt i am muslim and i am different
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वाकये पर रिएक्शन देते हुए हुमा कहती हैं, 'मुझे भारत में रहते हुए कभी ऐसा नहीं लगा कि अरे मैं मुस्लिम हूं, मैं अलग हूं। मेरे पिता पिछले 50 सालों से 'सलीम' नाम से रेस्टोरेंट चला रहे हैं। निजी तौर पर मुझे कभी भी ऐसा महसूस नहीं हुआ, लेकिन कुछ लोगों को हो सकता है। मुझे लगता है कि सवाल पूछे जाने चाहिए और हर सरकार को जवाब भी देना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
huma qureshi talked on muslim polarization in bollywood said i never felt i am muslim and i am different
हुमा कुरैशी - फोटो : insta

हुमा कुरैशी का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसपर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, आखिर में हुमा खेल गई। वहीं दूसरे ने लिखा, इस धरती पर जीवित किसी भी इंसान के लिए भारत सबसे सुरक्षित है। वहीं एक और शख्स ने कहा, हुमा जी ने सही जवाब दिया। 

विज्ञापन
huma qureshi talked on muslim polarization in bollywood said i never felt i am muslim and i am different
हुमा कुरैशी - फोटो : insta

वर्कफ्रंट की बात करें तो आज (शुक्रवार) हुमा की फिल्म तरला रिलीज हुई है। यह फिल्म मशहूर शेफ तरला दलाल की बायोपिक है। वहीं अभिनेत्री की आखिरी फिल्म डबल एक्सएल थी, जिसमें वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed