साउथ सिनेमा की फिल्म बाहुबली भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबास्टर फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में दिग्गज कलाकार प्रभास, अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और राणा दग्गुबाती जैसे कई शानदार कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बाहुबली को दो भागों में बनाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस एस राजामौली ने किया था। आज बाहुबली के सीक्वल बाहुबली 2- द कॉन्क्लूजन को रिलीज हुए तीन साल हो चुके हैं।
बाहुबली 2 के तीन साल पूरे होने पर भावुक हुए प्रभास, कहा- 'ये फिल्म नहीं देश का प्यार है..'
फिल्म के तीन साल पूरे होने पर अभिनेता प्रभास ने सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट साझा की है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बाहुबली के सेट से जुड़ी एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में उनके साथ बाहुबली के खलनायक राणा दग्गुबाती और निर्देशक एस एस राजामौली नजर आ रहे हैं। तस्वीर में प्रभास बाहुबली की ड्रेस में जबकि राणा दग्गुबाती भल्लालदेव की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रभास ने बेहद खास पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने बाहुबली की पूरी टीम और फैंस का शुक्रिया अदा किया है। प्रभास ने पोस्ट में लिखा, 'बाहुबली 2 केवल एक फिल्म नहीं थी बल्कि पूरे देश का प्यार था। साथ ही ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म भी थी। मैं अपने फैंस, टीम और निर्देशक एस एस राजामौली का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने ये यादगार फिल्म बनाई'।
View this post on Instagram
A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on
प्रभास ने आगे लिखा, 'बाहुबली फिल्म के तीन साल पूरे होने और मुझे जो भी प्यार मिला है, उसके लिए मैं काफी खुश हूं'। सोशल मीडिया पर प्रभास का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म बाहुबली 2 साल 2017 में 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
कमाई के मामले में आज भी कई फिल्में बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रहीं हैं। इस फिल्म ने केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी शानदार कमाई की। यह भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। मूल रूप से तेलुगु में बनी फिल्म बाहुबली को अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंद में भी डब करके रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने कई कलाकारों को अलग पहचान भी दिलाई।
पढ़ें: अब घर बैठे दीजिए रोडीज का ऑडिशन, एडवेंचर रियलिटी शो के 17वें सीजन में हिस्सा लेने का बढ़िया मौका