बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उनकी भतीजी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। नफीसा की भतीजी का नाम दिया नायडू हैं और अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। भतीजी के ठीक होने पर नफीसा अली ने एक और पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया कि दिया ने ठीक होने के बाद अपना प्लाज्मा डोनेट किया है। अभिनेत्री का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई नफीसा की भतीजी के इस कार्य की तारीफ कर रहा है।
नफीसा अली की भतीजी ने कोरोना को हराकर प्लाज्मा किया डोनेट, पोस्ट में लिखा- 'मुझे तुम पर गर्व है'
दरअसल, कोरोना पीड़ितों की जल्दी रिकवरी में प्लाज्मा बहुत मददगार साबित हो रहा है। ये प्लाजमा उन लोगों का लिया जा रहा है जो कोरोना को हराकर जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। अभिनेत्री नफीसा ने भतीजी के इस कार्य की तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने सभी लोगों से गुजारिश की है कि वो जिंदगी की जंग जीतने वाली उनकी दिया की कहानी जरूर पढ़ें।
नफीसा ने इंस्टाग्राम पर दिया के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'मेरे प्यारी भतीजी दिया नायडू मुझे तुम पर गर्व है। तुमने कोविड 19 को हराने के बाद अपना प्लाज्मा देकर उन लोगों की मदद की है जो कोरोना वायरस से अभी भी जूझ रहे हैं। प्लाज्मा डोनेट करने की प्रक्रिया ज्यादा मुश्किल नहीं है। ये प्रक्रिया महज दो घंटे में हो गई थी।'
A post shared by nafisa ali sodhi (@nafisaalisodhi) on
नफीसा के अलावा उनकी भतीजी दिया नायडू ने सोशल मीडिया पर प्लाज्मा डोनेट करते हुए तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर के साथ दिया ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में दिया ने कहा- 'कर्नाटक में प्लाज्मा डोनेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डॉक्टर्स ने मुझे इसकी इजाजत नहीं दी थी लेकिन मुझसे कहा था कि आप इसे लोगों के सामने लेकर आएं। मैंने आज प्लाज्मा डोनेट कर दिया है।'
A post shared by Diya Naidu (@diyanise) on
आपको बता दें, दिया नायडू पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर हैं और बंगलूरू में रहती हैं। भारत में कोरोना पीड़ितों की बात करें तो अब तक कुल संख्या 29,435 हो गई है, जिसमें 21,632 सक्रिय हैं, 6,869 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 934 लोगों की मौत हो चुकी है।
सोना मोहपात्रा ने अब शाहरुख पर साधा निशाना, फिल्म 'रईस' के गाने के साथ की दिलचस्प छेड़छाड़