सितारे अब जब घर पर ही हैं तो वो अपनी पुरानी यादें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को भी काफी पसंद करते हैं क्योंकि आमतौर पर सितारों के बचपन की उन तस्वीरों को वो पहली बार देखते हैं। इस बार नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वालीं एक अभिनेत्री की बचपन की तस्वीरें सामने आई हैं।
नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वालीं इस अभिनेत्री ने शेयर कीं क्यूट तस्वीरें, आप पहचान पाए क्या?
बचपन की इस तस्वीर में अभिनेत्री बहुत क्यूट नजर आ रही हैं। अगर आप इन्हें पहचान नहीं पाएं हैं तो चलिए आपको बता देते हैं। ये हैं सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली सारा अली खान। सारा अक्सर थ्रोबैक तस्वीरों से फैंस को चौंका देती हैं।
सारा अली खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'मेरे सपनों की रानी... हमेशा मैं ही थी।' तस्वीर में सारा वाकई किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। हैवी ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी पहनी हुई है।
मेरे सपनों की रानी... hamesha main hi thi... 💭 🤔 👑 💫🌟💛
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में सारा और इब्राहिम वर्कआउट करने के बाद आराम करते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'नॉक-नॉक, कौन है? हम नहीं हैं, क्योंकि हम वर्कआउट कर रहे हैं, फफी सिंह के साथ।' सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने नॉक-नॉक जोक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
फिल्मों की बात करें तो सारा हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल' फरवरी में रिलीज हुई थी। अब वो वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं. वन' के सीक्वल में दिखेंगी।
नफीसा अली की भतीजी ने कोरोना को हराकर प्लाजमा किया डोनेट, पोस्ट में लिखा- 'मुझे तुम पर गर्व है'