सब्सक्राइब करें

'साहो रिव्यू' के नाम से यूजर्स उड़ा रहे प्रभास की फिल्म का मजाक, मीम्स बनाकर जमकर ले रहे मजे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 31 Aug 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Prabhas film Saaho users shared memes on social media
Memes on Saaho - फोटो : twitter

'बाहुबली 2: द कनक्लूजन' के बाद प्रशंसक प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'साहो' (Saaho) का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर के बाद प्रशंसकों को लग रहा था कि प्रभास की यह फिल्म 'बाहुबली' को कड़ी टक्कर देगी, हालांकि हुआ इसके ठीक उलट। फिल्म के पहले शो के बाद से ही यूजर सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां तक कि यूजर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मजाक उड़ाना भी शुरू कर दिया। फिल्म 'साहो' को लेकर कुछ मीम्स वायरल हो रहे हैं। जानिए मीम्स के जरिए लोग अपनी भावनाओं को कैसे व्यक्त कर रहे हैं।

Prabhas film Saaho users shared memes on social media
Memes on Saaho - फोटो : twitter

कुछ दिन पहले पैराग्लाइडिंग करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में व्यक्ति जमीन पर उतारने के लिए साथ में मौजूद दूसरे व्यक्ति से बात कर रहा होता है। यहां तक कि पैसे देने की भी बात भी कहता है। इसी पैराग्लाइडिंग वाले वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर यूजर्स 'साहो' का मजाक उड़ा रहे हैं। इस मीम्स में लिखा है- '500 रुपये ज्यादा ले लो, पर मूवी बंद करवा दे यार।'
 

Prabhas film Saaho users shared memes on social media
Memes on Saaho - फोटो : twitter

एक यूजर ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म के सीन को साझा किया। यूजर ने लिखा- 'ये क्या बवासीर बना दियो हो!' एक अन्य यूजर ने 'बाहुबली' फिल्म का डायलॉग लिखकर 'साहो' का मजाक उड़ाया। इस मीम्स में लिखा- 'मामा, तुमने मुझे मार कर बाहुबली की सारी शक्तियां ले ली।' 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas film Saaho users shared memes on social media
Memes on Saaho - फोटो : twitter

एक और यूजर ने 'सीक्रेड गेम्स' की तस्वीर साझा की। इस मीम्स में लिखा- 'ये कचरा कहां से आता है।' एक यूजर ने 'साहो' फिल्म की कहानी का मजाक उड़ाते हुए मीम्स साझा किया। इस तस्वीर में रणबीर कपूर एक खाली पेपर पकड़े हुए है। इस तस्वीर पर लिखा है- 'ये तो खाली है।' 
 


 

विज्ञापन
Prabhas film Saaho users shared memes on social media
saaho - फोटो : social media

भले ही फिल्म 'साहो' को नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है लेकिन फिल्म के कलेक्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक 'साहो' फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडेय, महेश मांजरेकर, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें:- सलमान-अक्षय को मात नहीं दे पाए 'बाहुबली', ओपनिंग डे पर 'साहो' ने जुटाए इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed