{"_id":"5d4ec7da8ebc3e6cbc33acef","slug":"prabhas-shraddha-kapoor-neil-nitin-mukesh-starrer-saaho-trailer-is-out-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'साहो' का पावर पैक ट्रेलर हुआ रिलीज, जोरदार एक्शन के बीच श्रद्धा संग रोमांस करते दिखे प्रभास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'साहो' का पावर पैक ट्रेलर हुआ रिलीज, जोरदार एक्शन के बीच श्रद्धा संग रोमांस करते दिखे प्रभास
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
साहो का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उड़ती कारें, तेज रफ्तार से भागती बाइक, कार चेजिंग सहित जोरदार गोलीबारी... जी हां प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 46 सेकेंड के ट्रेलर में आपको वो सब कुछ देखने को मिलेगा जो आप एक फिल्म में देखना चाहते हैं।
2 of 5
साहो
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन पैक्ड ट्रेलर में प्रभास जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में वीएफएक्स भी हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन के साथ ही श्रद्धा और प्रभास का रोमांस भी देखने को मिल रहा है।
3 of 5
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म को बनने में करीब दो साल से अधिक का वक्त लगा है। वहीं इसे अभी तक की टॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म बताया जा रहा है। ट्रेलर में ऐसे एक्शन सीन्स नजर आ रहे हैं जो आज तक आपने नहीं देखे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साहो का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में न सिर्फ प्रभास बल्कि श्रद्धा भी एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। बता दें कि इससे पहले श्रद्धा फिल्म 'बागी' में एक्शन करते नजर आई थीं। इस फिल्म का ट्रेलर तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में भी रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
साहो
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के साथ जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, एवलिन शर्मा, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश के लुक भी काफी कमाल के दिख रहे हैं। सुजीत निर्देशित फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।