फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3 vs Salaar: 'टाइगर 3' से होगी 'सालार' की टक्कर? प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आया नया अपडेट

Sat, 02 Sep 2023 05:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Sep 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Starrer Salaar Part 1 ceasefire Clash with Salman Khan Tiger 3 Details Inside
सालार, टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

केजीएफ फेम प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर के साथ क्लैश करते हुए 28 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली थी। हालांकि, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज  डेट अब कुछ समय के लिए टाल दी है। 


Bade Miyan Chote Miyan: ‘आदिपुरुष’ के ‘ब्रह्मा’ अब बने आतंकवादी, दुनिया को दहलाने की ये है पूरी तैयारी

Prabhas Starrer Salaar Part 1 ceasefire Clash with Salman Khan Tiger 3 Details Inside
प्रशांत नील, प्रभास - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट में इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, "निर्देशक प्रशांत नील सालार के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म के हर विवरण को परफेक्ट बनाने के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम करने का फैसला किया है। हालांकि, दर्शकों तक सर्वश्रेष्ठ उत्पाद पहुंचाने को सुनिश्चित करने के लिए फिल्म नवंबर में दिवाली के आसपास रिलीज की जा सकती है। निर्देशक पोस्ट-प्रोडक्शन पर फिलहाल काम कर रहे हैं। वहीं, होम्बले फिल्म्स जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा करेगी।'' 

Prabhas Starrer Salaar Part 1 ceasefire Clash with Salman Khan Tiger 3 Details Inside
टाइगर 3 - फोटो : social media

दिलचस्प बात यह है कि दिवाली 2023 पहले से ही सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' के लिए बुक हो चुकी है। इस स्पाई थ्रिलर का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। इसमें इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' में एक विशेष सीक्वेंस दिखाया जाएगा जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान टाइगर और पठान के रूप में अभिनय करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Starrer Salaar Part 1 ceasefire Clash with Salman Khan Tiger 3 Details Inside
टाइगर 3 - फोटो : social media

हाल ही में (दो सितंबर) को टाइगर 3 का पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें सलमान और कटरीना का धांसू लुक देखने को मिला है। बता दें कि इस फिल्म वॉर और पठान का रिफरेंस भी देखने को मिल सकता है। सलमान की इस फिल्म का फैंस  को लंबे समय से इंतजार है। 

विज्ञापन
Prabhas Starrer Salaar Part 1 ceasefire Clash with Salman Khan Tiger 3 Details Inside
टाइगर जिंदा है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टाइगर 3 से पहले टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार किया था। फिल्म ने टिकट खिड़की पर तीन सौ करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में कटरीना कैफ भी जमकर एक्शन करती नजर आई थी।  इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।
Vicky Kaushal: 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' के लिए तीन रातों तक बिना सोए लगातार की शूटिंग, विक्की ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed