हिंदी सिनेमा में साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत ही तेजी से दस्तक दी है। साउथ के स्टार्स ने भी तेजी से मेन स्ट्रीम सिनेमा तक अपनी पहुंच बनाई है। फैंस साउथ के स्टार्स के बारे में जानना चाहते हैं चाहे उनकी फिल्मों की बात हो या फिर अफेयर्स की। आइए आज आपको बताते हैं साउथ के उन स्टार्स के बारे में जिनके अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
साउथ के इन स्टार्स के अफेयर्स ने जमकर बटोरीं सुर्खियां, प्रभास की तो शादी की अफवाह भी फैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहुबली की सफलता के बाद से ही फिल्म की लीड जोड़ी प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। सभी के मन में एक ही सवाल था और वो ये कि क्या अनुष्का और प्रभास सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? हालांकि, दोनों में से किसी ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला। दोनों एक-दूसरे को 10 साल से जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। लेकिन इनके शादी कर लेने की खबरें तक सामने आ चुकी हैं।
काजल अग्रवाल ने साउथ इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। एक समय में प्रभास के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वालीं काजल का नाम रणदीप हुड्डा के साथ भी जुड़ चुका है। काजल, अक्षय कुमार के साथ स्पेशल 26 और रणदीप हुड्डा के साथ दो लफ्जों की कहानी फिल्म में नजर आ चुकी हैं। हालांकि रणदीप के साथ उनका रिश्ता किसी मुकाम पर पहुंचने से पहले ही टूट गया।
श्रुति हसन के अफेयर के किस्से रजनीकांत के दामाद व साउथ के एक्टर धनुष, क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ चर्चा में रहे। धनुष के साथ श्रुति ने तीन फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन इनके रिश्तों की चर्चा से धनुष की पत्नी ऐश्वर्या से हमेशा इनकार किया। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 2012 में आई तमिल फिल्म '3' की शूटिंग के दौरान रोमांटिक सीन्स में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
नयनतारा और प्रभुदेवा
'वेलइक्करन', इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, 'जय सिम्हा', 'कोको' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की खबरें भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी सुर्खियों में रहीं। नयनतारा ने जिस समय कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया उस वक्त को शादी शुदा थे और 3 बेटों के पिता थे लेकिन प्यार के आगे दोनों की न चली और जल्द ही दोनों एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गए। दोनों ने लिवइन में रहना शुरू कर दिया। प्रभुदेवा ने इस प्यार के लिए 16 साल की शादी तक तोड़ दी और साल 2011 में अपनी पत्नी लता को तलाक दे दिया। एक समय ऐसा था जब प्रभुदेवा के प्यार में नयनतारा नयनतारा ने धर्म परिवर्तन भी कर लिया था। लेकिन अफसोस की नयनतारा और प्रभुदेवा का रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका और साल 2012 में नयनतारा ने इस रिश्ते को खत्म करने की अनाउंसमेंट कर दिया।