{"_id":"5a642b0f4f1c1ba4268b58ec","slug":"prabhas-will-get-married-this-year-uncle-krishnam-raju-disclose-the-secret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रभास के अंकल ने कर दिया खुलासा, कब शादी करने वाले हैं 'बाहुबली', कई दिल टूटेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रभास के अंकल ने कर दिया खुलासा, कब शादी करने वाले हैं 'बाहुबली', कई दिल टूटेंगे
Sun, 21 Jan 2018 12:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कई दिनों से एक्टर प्रभास सुर्खियों में नजर आ रहे हैं। कभी उनकी फिल्म 'साहो' को लेकर तो कभी उनकी शादी को लेकर। प्रभास के फैंस लिए एक बड़ी खबर है। सूत्रों की मानें तो 'बाहुबली' इस साल शादी कर सकते हैं। तेलगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार कृष्णम राजू जो कि प्रभास के अंकल हैं ने इस बात की जानकारी दी है।
मीडिया से बातचीत में कृष्णम ने प्रभास की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कृष्णम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनसे हर इंटरव्यू में ये पूछा जाता है कि प्रभास शादी कब करेंगे। तो वह बताना चाहते हैं कि प्रभास इसी साल शादी कर सकते हैं। प्रभास खुद भी इस साल शादी करने की इच्छा रखते हैं।
3 of 4
प्रभास के अंकल का यह बयान फिल्म इंडस्ट्री में आग की तरह फैली है। आपको बता दें कि फिल्म 'बाहुबली-2' के बाद प्रभास फिल्म 'साहो' की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। फिल्म 'साहो' तेलगू के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज की जाएगी।
वैसे सूत्रों के अनुसार प्रभास फिल्म 'बाहुबली' की लीड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में प्रभास ने अनुष्का को उनके जन्मदिन पर महंगी कार गिफ्ट की थी। इसके बाद अनुष्का ने भी प्रभास को महंगी घड़ी गिफ्ट की थी। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।