स्टार प्रभास फिल्म बाहुबली के बाद से ही सातवें आसमान पर हैं। बाहुबली ने प्रभास की फैन फॉलोइंग में जो इजाफा किया है, उसे देख प्रभास बहुत ही उत्साहित रहते हैं। वहीं इन दिनो प्रभास निर्देशक सुजीत की फिल्म साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच प्रभास ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर फिल्म के प्रति अपने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।
प्रभास और श्रद्धा की फिल्म 'साहो' पर आज होगा बड़ा खुलासा, वीडियो में दिखा सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में प्रभास व्हाइट कलर की टी शर्ट पहने हुए हैं और कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘हाय डार्लिंग्स.. आप लोग कैसे हैं? मेरे पास आपके लिए एक सरप्राइज है। इसलिए कल तक मेरे इंस्टाग्राम से कनेक्ट रहिएगा... लवू यू।
Hello darlings... A surprise coming your way, tomorrow. Stay tuned... #SaahoSurprise
A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on
इस वीडियो से यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि प्राभास अपनी अपकमिंग फिल्म साहो से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं। प्रभास ने 17 अप्रैल को ही इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। लेकिन दो ही महीनों में उनके 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।
साहो के पहले ट्रेलर से ही दर्शकों में इतना उत्साह बढ़ा दिया है कि अब सभी फैंस इस वीडियो के बाद होने वाली नई घोषणा के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सुपरस्टार प्रभास और मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभिनीत साहो इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे हिंदी, तमिल और तेलुगू तीन भाषाओं में एक साथ शूट किया जा रहा है। इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे भी नजर आएंगे।