फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prachika Gentleman 2: ‘जेंटलमैन 2’ में प्राचिका की धमाकेदार एंट्री, बोलीं, ‘तैयारी अच्छी हो तो खेलने में मजा…’

Tue, 12 Sep 2023 11:41 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Sep 2023 11:41 AM IST
विज्ञापन
Prachika aka Prachi Tehlan signs gentleman 2 sequel speaks about her preparation and life goals
प्राचिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुपरस्टार ममूटी की हिट फिल्म ‘ममंगम’ से बड़े परदे पर डेब्यू करने वाली नेटबॉल चैंपियन प्राची तेहलन ने साउथ में एक और बड़ा धमाका किया है। वह जल्द ही सुपरहिट फिल्म ‘जेंटलमैन’ की सीक्वल में नजर आएंगी। उनका ऑन स्क्रीन नेम अब प्राचिका हो गया है। इन दिनों साइमा अवार्ड्स में शिरकत करने दुबई पहुंची प्राचिका की नई अदाएं इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

Prachika aka Prachi Tehlan signs gentleman 2 sequel speaks about her preparation and life goals
एमएम कीरावनी और प्राचिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्राचिका उर्फ प्राची तेहलन ने टेलीविजन के सुपरहिट सीरियल ‘दीया बाती और हम’ से अपनी पहचान बनाई और फिर बड़े परदे पर भी अपनी धाक जमाई। प्राची की पिछली फिल्म ‘ममंगम’ मलयालम, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने खाड़ी देशों के अलावा भारत में भी अच्छा कारोबार किया। राष्ट्रीय स्तर की की नेटबॉल खिलाड़ी रहीं प्राचिका की शोहरत दक्षिण भारतीय सिनेमा के अलावा मुंबई में खूब रही है।
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने मुंबई के बंगले में बसा लिया गांव, बोले, इतनी लौकी रोज निकलती है कि पूछो मत!

Prachika aka Prachi Tehlan signs gentleman 2 sequel speaks about her preparation and life goals
प्राचिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में उनका नाम हिंदी सिनेमा के 70 के दशक के दौर पर बन रही एक वेब सीरीज में परवीन बाबी से मिलते जुलते किरदार के लिए सामने आया था। अपनी बिंदास अदाओं और फैशनेबुल अंदाज की वजह से प्राचिका सुर्खियों में खूब रहती हैं। सोशल मीडिया पेज पर भी उनके खूब प्रशंसक हैं। और, अपने इन प्रशंसकों के लिए प्राचिका नई नई तस्वीरें भी साझा करती रही हैं। लेकिन, इन दिनों प्राचिका की एक बेहद बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by P R A C H I K A (@prachitehlan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Prachika aka Prachi Tehlan signs gentleman 2 sequel speaks about her preparation and life goals
प्राचिका व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दिनों साइमा अवार्ड्स के लिए दुबई में मौजूद प्राचिका कहती हैं, ‘मेरा लक्ष्य जीवन को एक खेल की तरह जीना है। जैसे खेल में हर खिलाड़ी अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए लंबी तैयारी करता है और फिर मुकाबले के दिन अपना सब कुछ खेल में झोंक देता है, वैसे ही अभिनय है। इसमें लंबी तैयार करके खेल में उतरने वाला सौ फीसदी जीतता ही जीतता है।’
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान को मिला साउथ इंडस्ट्री से फिल्म का ऑफर, पसंदीदा निर्देशक संग डेब्यू करेंगे एक्टर!

विज्ञापन
Prachika aka Prachi Tehlan signs gentleman 2 sequel speaks about her preparation and life goals
प्राचिका और ‘जेंटलमैन 2’ के प्रोड्यूसर केटी कुंजुमोन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान की धुर प्रशंसक रहीं प्राचिका उनकी फिल्म ‘जवान’ के तमिल संस्करण की चर्चा चलने पर वह कहती हैं, ‘फिल्म ‘जवान’ को लेकर दक्षिण भारत में खूब जश्न जैसा माहौल रहा है। तमिल और तेलुगु में ये फिल्म उतने सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है जितने स्क्रीन इसे हिंदी में मिले लेकिन शाहरुख खान के दीवाने तो दुनिया भर में मौजूद हैं फिर क्या मुंबई और क्या चेन्नई!’
Ranna Ch Dhanna: 'रन्ना च धन्ना' में जुटेगी 'हौसला रख' की पूरी टीम, अगले साल इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed