फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradeep Sarkar Funeral: रो पड़ीं अंतिम यात्रा में पहुंचीं रानी मुखर्जी, सितारों ने दी ‘दादा’ को भावभीनी विदाई

Fri, 24 Mar 2023 10:06 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Fri, 24 Mar 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Pradeep Sarkar Funeral rani mukerji deepika padukone vidya balan dia mirza Neil Nitin Mukesh attend last rites
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता, निर्देशक प्रदीप सरकार का अंतिम संस्कार शुक्रवार देर शाम यहां मुंबई के सांताक्रूज स्थित श्मशान भूमि में कर दिया गया। प्रदीप सरकार का निधन तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ और इसकी सबसे पहली खबर उनके घरवालों ने जिन लोगों को दी, उनमें अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी शामिल रहीं। 68 वर्ष के प्रदीप सरकार की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। रात 2.30 बजे करीब उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
Pradeep Sarkar Funeral rani mukerji deepika padukone vidya balan dia mirza Neil Nitin Mukesh attend last rites
गजराज राव, नील नितिन मुकेश, दिया मिर्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेखक, अभिनेता, निर्देशक सतीश कौशिक के निधन के बाद हिंदी सिनेमा को प्रदीप सरकार के निधन से ये दूसरा बड़ा झटका लगा है। सरकार के निधन का समाचार मिलते ही फिल्म जगत के कलाकारों व तकनीशियनों का उनके घर तांता सुबह से लगा रहा। दोपहर बाद उनकी शव यात्रा निकली और सांताक्रूज स्थित श्मशान गृह में पहुंचे तमाम सितारों ने उनके अंतिम दर्शन किए और भावभीनी अंतिम विदाई दी।

Bheed Box Office Collection: 'अनुभव' के बावजूद नाकाम रही 'भीड़', पहले ही दिन लाखों में सिमटी कमाई

Pradeep Sarkar Funeral rani mukerji deepika padukone vidya balan dia mirza Neil Nitin Mukesh attend last rites
दीपिका पादुकोण, रिया चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रदीप संस्कार के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले सितारों में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, विद्या बालन, सिद्धार्थ राय कपूर, दीया मिर्जा, विधु विनोद चोपड़ा, नील नितिन मुकेश, साक्षी तंवर, रिया चक्रवर्ती, दिव्यांका त्रिपाठी आदि शामिल रहे। लंबे समय तक विज्ञापन फिल्में बनाते रहे प्रदीप सरकार ने बतौर निर्देशक अपनी पहली फीचर फिल्म साल 2005 में ‘परिणीता’ बनाई थी। इसके बाद उन्होंने रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्मों 'लागा चुनरी में दाग' और 'मर्दानी' का भी निर्देशन किया। पिछले कुछ अरसे से वह चर्चित अभिनेत्री प्रिया राजवंश की बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे थे।

Filmy Wrap: जान्हवी- Jr NTR का उड़ा मजाक और 14 साल बाद आएगा थ्री इडियट्स का सीक्वल! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Pradeep Sarkar Funeral rani mukerji deepika padukone vidya balan dia mirza Neil Nitin Mukesh attend last rites
दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया, विद्या बालन, सिद्धार्थ राय कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रदीप सरकार के निधन को लेकर अभिनेत्री रानी मुखर्जी सुबह से ही व्यथित दिखीं और उनके अंतिम संस्कार के समय भी उनकी आंखें नम दिखीं। वह कहती हैं, ‘मैं कुछ दिन पहले अमृतसर में थी और उसी दिन मेरी उनसे बात हुई। वह फेसटाइम पर बात करना चाह रहे थे लेकिन नेटवर्क कमजोर होने के चलते हम ऐसा कर नहीं सके। पांचाली भाभी ने सुबह चार बजे मुझे फोन पर दादा के न रहने की सूचना दी तो मैं स्तब्ध रह गई। वह अब ठीक हो रहे थे और काम पर भी जाने लगे थे, लेकिन एकदम से ये सब हो गया। मैं तो अब भी यकीन ही नहीं कर पा रही हूं।’

Bholaa: अजय देवगन की फिल्म का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, 'दिला है भोला' पर फैंस ने ऐसे दिया रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed