सब्सक्राइब करें

केंद्र सरकार ने किया 'सत्यजीत रे पुरस्कार' का एलान और श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि आज, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 24 Feb 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
Prakash Javadekar Announces Satyajit Ray Award At NFDC Meeting Sridevi third death anniversary Top 5 news
प्रकाश जावड़ेकर ने की सत्यजीत रे पुरस्कार की घोषणा - फोटो : Twitter

पश्चिम बंगाल में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहां की राजनीति में कब क्या मोड़ आ जाये, कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल ही में पश्चिम बंगाल पहुंचे सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फिल्मकार सत्यजीत रे के नाम पर राष्ट्रीय स्तर के एक फिल्म पुरस्कार की घोषणा की है। जावड़ेकर ने कोलकाता में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की।




बंगाल चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने किया 'सत्यजीत रे पुरस्कार' का एलान, केंद्रीय मंत्री ने कलाकारों से की मुलाकात

Trending Videos
Prakash Javadekar Announces Satyajit Ray Award At NFDC Meeting Sridevi third death anniversary Top 5 news
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में 'चांदनी' के नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर कोई यकीन ही नहीं कर पाया था कि अब श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। श्रीदेवी की दुबई के एक होटल के कमरे के बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। उस वक्त हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल था कि आखिर उस रात हुआ क्या और अचानक श्रीदेवी की मौत कैसे हो गई। श्रीदेवी के साथ आखिरी समय में उनके पति बोनी कपूर मौजूद थे और उन्होंने ही बताया था कि आखिर उस रात हुआ क्या था।


उस रात को 'सदमा' दे गईं थीं श्रीदेवी, बाथटब में पत्नी की लाश देख हैरान रह गए थे बोनी कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Javadekar Announces Satyajit Ray Award At NFDC Meeting Sridevi third death anniversary Top 5 news
करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की खूबसूरत और सुपरहिट अभिनेत्री करीना कपूर खान हाल ही में नन्हे से राजकुमार की मां बनी हैं। करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना के मां बनने के बाद से उनके परिवार से लेकर फैंस तक सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। करीना अपने बच्चे के साथ अस्पताल से घर भी आ चुकी हैं। अब हाल ही में करिश्मा कपूर, कुणाल खेमु और सोहा अली खान भी बच्चे से मिलने के लिए सैफ और करीना के घर पहुंचे।


भांजे से मिलने सैफ-करीना के घर पहुंची करिश्मा कपूर, बुआ सोहा अली भी कुणाल खेमु संग आईं नजर

Prakash Javadekar Announces Satyajit Ray Award At NFDC Meeting Sridevi third death anniversary Top 5 news
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंगना अपनी निजी जिंदगी के साथ साथ सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय साझा करती हैं। हाल ही में कंगना ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। फिल्मों में नाम कमा रहीं कंगना रणौत जल्द ही मनाली में रेस्टोरेंट खोलने का सपना पूरा करने जा रही हैं। इस बात का खुलासा खुद कंगना ने किया है।


मनाली में अपने दूसरे सपने को पूरा करने जा रही हैं कंगना रणौत, तस्वीर साझा कर फैंस को दी खुशखबरी

विज्ञापन
Prakash Javadekar Announces Satyajit Ray Award At NFDC Meeting Sridevi third death anniversary Top 5 news
पति निखिल के साथ नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उनके पति और नुसरत के बीच दरार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि नुसरत जहां को उनके पति निखिल जैन ने तलाक का नोटिस भेजा है।इसको लेकर नुसरत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसा कोई नोटिस नहीं आया है। साथ ही मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत खबरें न छापें।


बदल सकता है TMC सांसद नुसरत का ‘जहां’, सामने आ रहीं निखिल जैन से तलाक की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed