फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोवा में इस अभिनेत्री के साथ हुई डरावनी घटना, देर रात अनजान शख्स ने कमरे में की घुसने की कोशिश और फिर...

Wed, 24 Feb 2021 10:31 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Feb 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for trying to barge into Elnaaz Norouzi’s room at a property in Goa
एलनाज नौरोजी - फोटो : instagram/_iamelnaaz_

वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आईं अभिनेत्री एलनाज नौरोजी (Elnaaz Norouzi) कई अन्य शोज की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में एलनाज को गोवा में अजीबो गरीब परिस्थिति का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री गोवा में दो प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आई थीं। शो खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ दिनों अपने दोस्त के यहां रुकने का फैसला किया।

Man arrested for trying to barge into Elnaaz Norouzi’s room at a property in Goa
एलनाज नौरोजी - फोटो : instagram/_iamelnaaz_

एलनाज बीते हफ्ते अपने कमरे में थीं तभी उनके साथ एक डराने वाली घटना हुई। सिक्योरिटी को धोखा देते हुए एक अनजान शख्स ने उनके कमरे में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। शख्स दिल्ली से यात्रा करके गोवा पहुंचा था। एलनाज के दोस्तों ने पुलिस में इसकी शिकायत कराई जिसके बाद अंजुना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Man arrested for trying to barge into Elnaaz Norouzi’s room at a property in Goa
एलनाज नौरोजी - फोटो : instagram/_iamelnaaz_

बाद में उस शख्स ने एलनाज से लिखित में माफी मांगी जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। उसके दिल्ली स्थित परिवार को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई। फिलहाल एलनाज मुंबई में हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ‘मैं गोवा में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थी। काम खत्म होने के बाद मैंने कुछ समय गोवा में ही बिताने का फैसला किया।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Man arrested for trying to barge into Elnaaz Norouzi’s room at a property in Goa
एलनाज नौरोजी - फोटो : instagram/ _iamelnaaz_

‘मैं अपने दोस्त के एक घर पर रुकी हुई थी। मैंने यह बात अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी लिखी और अपने दोस्तों को टैग किया। उस दिन एक जन्मदिन पार्टी करने हम सब छत पर थे। मैं थकी हुई थी तो बहुत ज्यादा देर वहां रुक नहीं सकी। आधी रात हो चुकी थी और मैं अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। तभी मैंने खिड़की से देखा कोई मेरे कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा है।‘

विज्ञापन
Man arrested for trying to barge into Elnaaz Norouzi’s room at a property in Goa
एलनाज नौरोजी - फोटो : instagram/_iamelnaaz_

एलनाज ने आगे बताया कि ‘मैंने अपने दोस्तों को मैसेज किया कि क्या उन्होंने कुछ डिलीवरी के लिए मंगाया है। उन्होंने कुछ नहीं मंगाया था, तब वह दोस्त नीचे आया और वहां चेक किया। लेकिन आसपास कोई नहीं था। इस बीच, वह शख्स छत पर चला गया और जन्मदिन की पार्टी में अन्य मेहमानों को बताने की कोशिश की कि मैं उसकी गर्लफ्रेंड हूं। उसे उसी रात पकड़ लिया गया।‘ एलनाज के दोस्तों ने तुरंत पलिस को सूचना दी। अभिनेत्री बताती हैं कि वह उस रात सो नहीं सकीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed