फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनौर के इस डायरेक्टर ने बनाया था अमिताभ को सुपरस्टार, ये हैं इनकी 10 मशहूर फिल्में

Fri, 17 May 2019 04:08 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 17 May 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
prakash mehra 10th birth annivesray and he made amitabh bachchan superstar
Prakash Mehra

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जन्में प्रकाश मेहरा को भारतीय सिनेमा के एक सफल निर्माता-निर्देशक के तौर पर जाना जाता है। अपने फिल्मी करियर में प्रकाश ने 20 से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी हैं। मेहरा की आठ फिल्मों में अमिताभ बच्चन नजर आए। प्रकाश ने ही अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंगमैन' का खिताब दिलाया था। 17 मई 2009 को दुनिया छोड़ गए प्रकाश मेहरा की ये हैं 10 चर्चित फिल्में....

prakash mehra 10th birth annivesray and he made amitabh bachchan superstar
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

हसीना मान जाएगी (1968)
साल 1968 में आई यह फिल्म प्रकाश मेहरा की पहली फिल्म थी, जिससे उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया। फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित थी जिसमें शशि कपूर का डबल रोल था, वहीं उनकी प्रेमिका का किरदार बबीता ने निभाया। प्रकाश की पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई, वह उस साल की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी। 
 

prakash mehra 10th birth annivesray and he made amitabh bachchan superstar
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

मेला (1971)
तीन साल बाद फिर प्रकाश मेहरा फिल्म 'मेला' लेकर आए। इस फिल्म में संजय खान, फिरोज खान और मुमताज ने मुख्य किरदार निभाए। फिल्म की कहानी एक गांव पर आधारित है, जो गांव में पेश आनी वाली दिक्कतों को बड़े परदे पर दर्शाती है। फिल्म में फिरोज खान एक डाकू बने हैं जिनका भाई 20 साल पहले एक मेले में खो जाता है। फिल्म के आखिर तक दोनों को एक दूसरे का सामना करना पड़ता है। दोनों इस बात से अंजान होते हैं कि वह दोनों भाई हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
prakash mehra 10th birth annivesray and he made amitabh bachchan superstar
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

जंजीर (1972)
साल 1972 में समाधि और आन बान जैसी फिल्मों के बाद प्रकाश मेहरा ने 1973 में फिल्म जजीर के साथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नया इतिहास लिख दिया। फिल्म जंजीर ने रोमांटिक फिल्मों पर विराम लगाया, एक्शन फिल्मों और कहानियों को जन्म दिया। इसी फिल्म से अमिताभ बच्चन रातोंरात सुपरस्टार बन गए और द एंग्री यंग मैन का दर्जा भी हासिल कर लिया। फिल्म की कहानी सभी जानते हैं। फिल्म में अमिताभ के साथ जया बच्चन, प्राण, अजीत, ओम प्रकाश, बिंदु और कई अन्य कलाकार हैं। 
 

विज्ञापन
prakash mehra 10th birth annivesray and he made amitabh bachchan superstar
बॉलीवुड - फोटो : Youtube

हेरा फेरी (1976)
फिल्म जंजीर के करीब दो साल बाद बाद प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म हेरा फेरी पर काम किया। फिल्म में बच्चन के अलावा सायरा बानो, विनोद खन्ना, सुलक्षणा पंडित और अन्य कई कलाकार हैं। फिल्म हेरा फेरी दो चोरों की कहानी है, जिनकी दोस्ती को उनके बीते कल की आंच लग जाती है। यह फिल्म कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस से भरपूर है, साथ ही साथ यह प्रकाश की सुपरहिट्स फिल्मों में से एक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed