{"_id":"5aec6ac64f1c1b3c0a8b7fac","slug":"prakash-raj-criticising-center-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब से सरकार के खिलाफ बोला, तब से बॉलीवुड ने छीना मेरा कामः प्रकाश राज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब से सरकार के खिलाफ बोला, तब से बॉलीवुड ने छीना मेरा कामः प्रकाश राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 05 May 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
PRAKASH RAJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड और साउथ एक्टर प्रकाश राज का कहना हैं कि उन्होंने जब से केंद्र सरकार के खिलाफ बोलना शुरू किया है जब से मुझे बॉलीवुड से फिल्में मिलना बंद हो गई हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह बातें कहीं। बता दें कि उन्होंने कई मौकों पर केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की है।
PRAKASH RAJ
प्रकाश ने बताया कि मैंने अक्टूबर में पहली बार केंद्र सरकार के खिलाफ बोला था और तब से ही मुझे बॉलीवुड से ऑफर आना बंद हो गए थे। हालांकि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि मेरे पास फिल्मों और पैसों दोनों की कमी नहीं है।
PRAKASH RAJ
प्रकाश का बयान उस समय चर्चा में आया था जब उन्होंने महिला पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ बयान दिया था। बता दें कि गौरी को बेंगलुरु में उनके घर के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj
प्रकाश और गौरी की दोस्ती बहुत ही पुरानी थी और उनकी हत्या के बाद वह बुरी तरह से हैरान थे। उन्होंने बयान देते हुए कहा भी था कि वह गौरी हत्या से मानसिक तौर पर परेशान थे। गौरी को इसलिए मार दिया गया था कि वह सवाल पूछ रही थीं। मेरे साथ भी ऐसा हो रहा है मैं सरकार के खिलाफ बोलता हूं तो मुझे भी धमकी मिलती है। मुझसे मेरा काम छीनकर चुप कराने की कोशिश हो रही है। यह सिर्फ केंद्र सरकार ही कर सकती है।
विज्ञापन
Prakash Raj
प्रकाश ने कहा कि जब देश में नई सरकार बनी तो लोगों को उम्मीद की किरण नजर आ थी, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। सरकार सिर्फ पुरानी बातें करती है। वह कहती है नेहरू ने क्या किया? टीपू सुल्तान ने क्या किया? सनातन धर्म ने क्या किया? फिलहाल प्रकाश कर्नाटक चुनाव में सरकार के खिलाफ कैंपेन कर रही है।